फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   भरत मिलाप पर निकले आकर्षक लाग

भरत मिलाप पर निकले आकर्षक लाग

Wed, 07 Nov 2018 01:13 AM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
भरत मिलाप पर निकले आकर्षक लाग
भदोही। ब्लाक के सर्रोई का प्रसिद्ध भरत मिलाप चारों भाइयों के भावपूर्ण मिलन के साथ मंगलवार भोर में संपन्न हो गया। इस दौरान आठ आकर्षक लाग विमान निकाले गए, जो परंपरागत मार्गों से होते हुए मुख्य बाजार पहुंचे। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाइयों के मिलन के साक्षी बने। श्री रामलीला भरत मिलाप कमेटी की ओर आयोजित इस मेले का विशेषता यह है कि इसका आयोजन हिंदू-मुस्लिम मिल कर करते हैं। भरत मिलाप कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार की रात विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी व भदोही पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने किया। पालिकाध्यक्ष ने लाग विमान को भारतीय संस्कृति का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीरामचंद्र जी प्रत्येक भारतवंशियों के आदर्श हैं। रात्रि 3 बजे आकर्षक लाग-विमान पेट्रोल पंप कैथीपुर से रवाना किया गया। रवाना होने से पूर्व भगवान की आरती की गई। जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल रहे। मुख्य बाजार में भरत मिलाप के लिए स्टेज सजाया गया था। जहां चारों भाइयों के मिलन की घड़ी देखने के लिए लोग भोर से ही जमे रहे। बाजार में लाग विमान के पहुंचने पर चारों भाइयों के मिलन के समय लोग भावुक हो उठे।
विज्ञापन

रात भर मेले जैसा माहौल रहा। मेले में दुकानों से बाजार गुलजार रहा। जिसमें महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की। कमेटी अध्यक्ष धनुषधारी पांडेय ने बताया कि प्रथम पुरस्कार ज्ञानपुर के हाशिम, द्वितीय पुरस्कार बंशीधर, तृतीय पुरस्कार राधेश्याम को मिला। इस मौके पर जाबिर बाबू अंसारी, गिरजा शंकर पांडेय, लल्लन उपाध्याय, कृष्ण कुमार उपाध्याय, अतुल उपाध्याय, जितेंद्र पांडेय, चुर्री सरोज, मु्ना यादव, सुरेंद्र कहार, रामनाथ गुप्ता, अशोक पाठक, रामनाथ गुप्ता, सुरेश दूबे, चंदन पांडेय, केशव पांडेय, बृजेश सरोज, सुरेंद्र बहादुर, सूर्यमणि गौतम, अभय राज सिंह, प्रभु सेठ, राहुल कश्यप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed