Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mercury drops by four degrees in three days; cold winds intensify the chill.

Bhadohi News: तीन दिन में चार डिग्री लुढ़का पारा, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

Thu, 26 Nov 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Mercury drops by four degrees in three days; cold winds intensify the chill.
ज्ञानपुर। जिले में सर्दी धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगी है। बीते तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार की शाम से ठंडी हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालांकि अधिकतम तापमान अभी 27 डिग्री पर स्थिर बना हुआ है।
विज्ञापन

शाम होते ही ठंडी हवाओं से लोग ठिठुरने को मजबूर हो रहे हैं। सुबह और शाम धुंध व कोहरे का असर भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों में तापमान और गिरने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

जिले में बीते सप्ताह बारिश के बाद न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक पहुंच गया था, लेकिन मौसम साफ होने के बाद स्थिति सामान्य हो गई थी। दिन का अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री के आसपास पहुंच गया था। न्यूनतम तापमान भी 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था। पिछले तीन दिनों से तापमान में फिर गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री था, जो मंगलवार को दो डिग्री गिरकर 16 डिग्री पर पहुंच गया। बुधवार को इसमें और गिरावट आई और पारा 14 डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि 23 नवंबर को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री था, जो मंगलवार को घटकर 16 और बुधवार को 14 डिग्री पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान बीते तीन-चार दिनों से 27 डिग्री पर स्थिर बना हुआ है।

इस समय वातावरण में 70 से 80 प्रतिशत तक नमी है। वहीं, हवा की गति सात से आठ किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि अगले तीन दिनों में रातें और ठंडी होंगी। न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री तक रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed