फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   चुनाव से पहले बनेगा राम मंदिर: स्वामी ब्रह्मदेव

चुनाव से पहले बनेगा राम मंदिर: स्वामी ब्रह्मदेव

Tue, 16 Oct 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
चुनाव से पहले बनेगा राम मंदिर: स्वामी ब्रह्मदेव
ज्ञानपुर। महर्षि वैदिक विश्वविद्यालय, हॉलैंड के पूर्व उपकुलपति स्वामी ब्रह्मदेव ने सोमवार को यहां कहा कि अयोध्या में राम मंदिर जल्द ही बनेगा। इसे लोकसभा चुनाव से पूर्व ही बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वह मंदिर निर्माण के लिए बनी संतों की कोर कमेटी में प्रवासी भारतीय सदस्य भी हैं। उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज में आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद से काफी नजदीक माने जाने वाले स्वामी ब्रह्मदेव वेस्टइंडीज में रहते हैं। सोमवार को ज्ञानपुर स्थित ब्रह्म विद्यापीठ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर हर हाल में बनेगा और आने वाले लोक सभा चुनाव से पूर्व बनेगा। इसके लिए संत समाज ने पूरा खाका तैयार कर लिया है। आने वाले महीनों में इस मुद्दे को लेकर संतों की एक उच्चस्तरीय बैठक होगी, जिसमें मंदिर निर्माण के लिए तिथि तय की जाएगी। कहा कि मंदिर को लेकर सरकारों को जो संजीदगी दिखानी चाहिए, वहीं नहीं दिख रही लेकिन, संत समाज पूरी तरह गंभीर है। वेस्टइंडीज में आयुर्वेद की विधा का प्रसार करने के लिए एक विश्वविद्यालय का निर्माण करवाया जा रहा है। इससे आयुर्वेदिक उपचारों की पद्धति को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed