{"_id":"5ba54153867a55013b110dfb","slug":"81537556819-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत आपूर्ति का रोस्टर बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत आपूर्ति का रोस्टर बदला
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। रात्रि कटौती से हो रही जनता की मुश्किलों के मद्देनजर बिजली विभाग ने बृहस्पतिवार से आपूर्ति के शेड्यूल में परिवर्तन कर दिया है। नए रोस्टर के मुताबिक नगर क्षेत्र को 20 घंटे बिजली मिलेगी और दो चरणों में दो-दो घंटों के लिए कटौती होगी। नए आदेश के चलते बृहस्पतिवार की रात में बिजली कटौती नहीं हुई।
अधिशासी अभियंता राम कुमार ने बताया कि सुबह सात बजे से नौ बजे तक और शाम को चार बजे से छह बजे तक कटौती का समय निर्धारित किया गया है। बाकी समय निर्बाध बिजली मिलेगी। नए रोस्टर का आम जन ने स्वागत करते हुए कहा है कि अब देखना है कि शासन और प्रशासन वादे के मुताबिक 20 घंटे बिजली देता है या नहीं। बृहस्पतिवार को बिजली व्यवस्था ठीक करने और रात्रि कटौती बंद करने की मांग को लेकर एक्सईएन से मिलने गए कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के सदस्य पीसीसी मुशीर इकबाल ने कहा कि 20 घंटे आपूर्ति मतलब 20 घंटे। यदि इसमें कोताही की गई तो हम लोग शांत नहीं बैठेंगे। उधर भाजपा के नगर अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता ने नए रोस्टर का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार के निर्णय से आमजन ने राहत की सांस ली है।