{"_id":"5ba148f8867a55013f17cf51","slug":"81537296632-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलहन की आधुनिक खेती पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलहन की आधुनिक खेती पर दिया जोर
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। नेशनल फूड सिक्योरिटी मिशन ऑयल सीड्स योजना के तहत मंगलवार को कृषि भवन घरांव में तिलहन कृषक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें किसानों को आधुनिक तरीके से तिलहन की खेती करने के लिए प्रेरित किया गया। तीन ब्लॉकों से आए 90 किसानों को तिलहन की खेती से माली हालत सुधारने के लिए टिप्स दिए गए।
जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि तिलहन की खेती फायदेमंद होती है। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरपी चौधरी ने तिलहन की खेती के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि अक्तूबर से रबी सीजन में तिलहन की खेती भी शुरू हो जाएगी। किसान तिलहन की खेती के दौरान सल्फर का प्रयोग अवश्य करें। इसके पूर्व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी झूरी सिंह के प्रपौत्र रामेश्वर सिंह और ग्राम प्रधान विनय कुमार पांडेय ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर महेंद्र सिंह यादव, शिवाकांत, अनिल कुमार सिंह आदि रहे।