{"_id":"67929cf46931c99ee2096247","slug":"80-lakhs-nine-drains-will-be-constructed-in-five-wards-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-121580-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 80 लाख से पांच वार्ड में नौ नालियों का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 80 लाख से पांच वार्ड में नौ नालियों का होगा निर्माण
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गोपीगंज नगर पालिका के विभिन्न वार्डों में बारिश के दिनों में होने वाली जल भराव की समस्या दूर होगी क्योंकि सीवरेज एवं जल निकासी योजना के तहत 80 लाख रुपये की लागत से पांच वार्डों में नौ नालियों का निर्माण कराया जाएगा। पालिका वार्ड तीन, चार, पांच, नौ और दस नालियों का निर्माण कराएगा।
गोपीगंज नगर के कई मोहल्लों में जल निकासी की पर्याप्त सुविधा न होने से कई वार्डों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। खासकर बारिश के दिनों में काफी समस्या होती है। नगर के वार्ड नंबर तीन बड़े शिव, चार सोनरखरी, पांच अंजही मोहाल, नौ पश्चिम मोहाल और दस सराय मोहाल में अक्सर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। पांच वार्डों में करीब 15 से 20 हजार की आबादी निवास करती है। इस समस्या के संबंध मेें सभासद बोर्ड की बैठक में कई बार सवाल उठा चुके हैं। अब बोर्ड की बैठक में इन वार्डों में नाली निर्माण की कार्ययोजना तैयार की गई। जिस पर मुहर लगने के बाद शासन की ओर से 80 लाख रुपये की आवंटित कर दिया गया है। निविदा की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। जल्द ही नालियों के निर्माण का कार्य शुरू होगा।
ज्ञानपुर। वार्ड संख्या चार में प्रमोद विश्वकर्मा के मकान से सोनू अग्रवाल के मकान तक करीब 8.15 लाख रुपये, वार्ड तीन डॉ. प्रीति बरनवाल के मकान से शोभा के मकान तक 8.57 लाख रुपये से कार्य होना है। वार्ड 10 अशोक शुक्ला से जीटीरोड तक 8.96 लाख, वार्ड नौ पश्चिम मोहाल, छोटी चौराहा से दक्षिण पटरी, बरईन गली, होते हुए सुरेश गुप्ता के मकान तक 9.45 लाख से नाली बनेगी। इसी वार्ड में मनोज के मकान से भोला मौर्या के घर से होते हुए अशोक जायसवाल के घर तक 9.59 लाख रुपये से नाली बनेगी। सराय गेट से पोस्ट ऑफिस तक 9.85 लाख, अशोक हलवाई के घर से परमात्मा सिंह के घर तक पश्चिम तक 9.96 लाख, चौधरी लान से अशोक शुक्ला के मकान तक 10 लाख से कार्य होना है। वार्ड संख्या पांच में भगवतपुर मस्जिद से ट्यूबवेल संख्या तीन से गोपाल हलुआई के मकान तक 9.9 लाख रूपये से नाली बनेगी।
विज्ञापन
नगरों में जलनिकासी की समस्या के समाधान के लिए धनराशि आवंटित हो चुकी है। 80 लाख की लागत से पांच वार्ड में नौ नालियों का निर्माण कराया जाना है। निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जल्द ही नाली और सीवरेज का निर्माण शुरू होगा। - -अनूप सिंह, अधिशासी अधिकारी, गोपीगंज।