{"_id":"663be03d0ceb28f6ad0805d7","slug":"791-disabled-and-elderly-voters-will-cast-their-votes-sitting-at-home-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-111859-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 791 दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाता घर बैठे डालेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 791 दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाता घर बैठे डालेंगे वोट
विज्ञापन
ज्ञानपुर। निर्वाचन आयोग ने इस बार 85 प्लस मतदाताओं के साथ 40 फीसदी दिव्यांग मतदाताओं को घर से ही वोट करने की सुविधा दी है। इसको लेकर जिला निर्वाचन विभाग बंदोबस्त करने में लगा है। 791 मतदाताओं ने घर से मतदान करने इच्छा जताई है। इसके लिए 30 टीमों को लगाया गया है। टीमें 18, 19 और 20 को इनके घरों तक पहुंचकर मतदान कराएंगे।
भदोही लोकसभा में कुल पांच विधानसभाएं हैं। जिसमें कुल 20 लाख 18 हजार 135 मतदाता हैं। वहीं लोकसभा के सभी पांचों विधानसभा में कुल 14 हजार 197 दिव्यांग मतदाता हैं। इसके अलावा 85 प्लस 9102 और 100 प्लस के कुल 131 मतदाता हैं। निर्वाचन आयोग ने इस बार 85 प्लस के साथ 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान करने की सुविधा दिए जाने का आदेश दिया था। आयोग के आदेश के अनुसार जिला निर्वाचन की ओर से 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को चिन्हित किया गया और 85 प्लस के साथ 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग कुल 13 हजार 497 मतदाताओं को फार्म डी का वितरण किया गया। फार्म डी भरने के बाद ही इन्हें घर से मतदान करने की सुविधा मिल सकेगी। भदोही लोकसभा की पांचों विधानसभा से कुल 791 मतदाताओं ने फार्म डी भरकर घर से मतदान करने की इच्छा जतायी। इन लोगों के मतदान के लिए जिला निर्वाचन की ओर से 30 टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें 18 से 20 मई तक इनके घर पहुंचेंगी और डाकमत पत्र के माध्यम से इनका मतदान कराएंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि अधिक से अधिक मतदान कराना और मतदाताओं को सुविधा पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। भदोही लोकसभा की पांच विधानसभाओं में कुल 13 हजार 497 फार्म डी वितरित किये गए हैं। इनमें 791 ने घर से मतदान की इच्छा जतायी है। कुल 30 टीमें 18 से 20 मई के बीच इनके घर पहुंचकर से इनका मतदान कराएंगी।