फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   79 employees missing during training

प्रशिक्षण के दौरान 79 कर्मचारी नदारद रहे

Wed, 07 Apr 2021 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
79 employees missing during training
भदोही। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से कराए के लिए नगर स्थित कारपेट एक्सपो मार्ट में लगातार दूसरे दिन मतदान कार्मिकों (पोलिंग पा र्टियों) को मतदान कार्य में प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण दो पाली में तथा 2 सभाकक्षों में हुआ। एक पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक चला। दूसरे दिन अनुपस्थित 79 कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई करने का डीएम आर्यका आखौरी ने निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका आखौरी ने प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने कार्मियों को संबोधित किया। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों की अहम भूमिका बताते हुए कहा कि सभी लोग टीम भावना से कुशलता से मतदान संपन्न कराएं। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे उनकी सत्यनिष्ठा पर कोई उंगली उठा सके। हिदायत दी कि मतदान की सभी प्रक्रियाओं से जुड़े राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों को भलीभांति पढ़ लें और मतदान वाले दिन उसका पालन करें। मतदान की गोपनीयता बनाए रखने पर जोर दिया। कुल पांच चरणों में दूसरे दिन दो पालियों में दो हजार से अधिक कर्मियों को मतदान प्रक्रिया के बारे में सघन प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम मास्टर ट्रेनर राकेश सिंह तथा जिला विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी के देखरेख में संपन्न हुआ। सभी को मतदान स्थल पर पोलिंग एजेंटों की तैनाती, मतदान के लिए बैलेट बाक्स तैयार करने, निर्धारित समय पर मतदान शुरू कराने के अलावा मतदान से संबंधित अन्य क्रियाकलापों और अभिलेखों को भरने के संबंध में भी जानकारी दी गई। इसका रिहर्सल भी कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान सभी से कोविड-19 के गाइडलाइन का भी पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर सीडीओ भानू प्रताप सिंह, डीपीआरओ बालेश्वरधर द्विवेदी, डीडीओ जयकेश त्रिपाठी, जिला सूचना अधिकारी प्रवीण मालवीय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारपेट एक्सपो मार्ट में चल रहे मतदान प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहले दिन 66 तथा दूसरे दिन 79 कर्मी अनुपस्थित रहे। इन लोगों के प्रति डीएम ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है। उधर सीडीओ भानू प्रताप सिंह ने ऐसे लोगों को एक और मौका मिलेगा। आगामी दिनों प्रशिक्षण में हिस्सा लेकर प्रमाण पत्र प्रभारी अधिकारी (कार्मिक)/परियोजना निदेशक, डीआरडीए को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि अब भी कोई लापरवाही करता है और प्रशिक्षण प्राप्त नहीं करता है तो उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed