{"_id":"5c79719bbdec22271f3437bc","slug":"71551462811-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष शिविर: दो दिन में बढ़े 237","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष शिविर: दो दिन में बढ़े 237
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में दो दिनों तक चले विशेष मतदाता पुनरीक्षण शिविर में दो हजार से अधिक नए मतदाता जुड़े जबकि तीन सौ कम हुए। तीनों विधानसभाओं के 1293 बूथों पर शिविर लगाया गया था। इससे नए मतदाताओं की संख्या अब 33 हजार से अधिक हो गई है।
लोकसभा चुनाव की अधिसूचना से पहले ही निर्वाचन आयोग कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता। जनवरी 2019 में 18 साल की उम्र पूरा करने वाला कोई भी मतदाता न छूटे इसके लिए समय-समय पर अभियान चलाकर नए मतदाताओं को जोड़ा जा रहा है। 24 और 25 फरवरी को जिले की तीनों विधानसभाओं में 1293 बूथों पर विशेष शिविर लगाकर फार्म छह नए मतदाताओं को जोड़ने, फार्म सात संग अन्य दूसरे फार्म भरवाए गए। दो दिवसीय अभियान में मतदाता बनने के लिए 2378 आवेदन आए। जिसमें 1272 पुरुष और 1105 महिलाएं शामिल है। नाम कटवाने के लिए करीब तीन सौ ने आवेदन किया। एडीएम राम सिंह वर्मा ने कहा कि दो दिनी शिविर सफल रहा। अब भी तहसीलों और बीएलओ के माध्यम से नाम बढ़वाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन