फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   कूड़ीखुर्द में अनियमितताओं की हकीकत खंगालेंगे आबकारी अधिकारीं

कूड़ीखुर्द में अनियमितताओं की हकीकत खंगालेंगे आबकारी अधिकारीं

Fri, 15 Feb 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
कूड़ीखुर्द में अनियमितताओं की हकीकत खंगालेंगे आबकारी अधिकारीं

विज्ञापन
ज्ञानपुर। ग्राम पंचायतों में विकास कार्य के नाम पर हो रही खानापूर्ति और सरकारी धन के दुरुपयोग को रोकने के नाम पर जांच समितियों की हकीकत बृहस्पतिवार को उस समय सामने आ गई, जब कूड़ीखुर्द गांव के शिकायतकर्ताओं का सामना मुख्य विकास अधिकारी से हुआ। घंटों चली बहसबाजी के दौरान ग्रामीणों ने कई शिकायतें कीं। सीडीओ ने जिला आबकारी अधिकारी आरपी चौहान के नेतृत्व में दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर सप्ताह भर में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।

डीघ ब्लॉक क्षेत्र के कूड़ीखुर्द गांव निवासी, ग्राम पंचायत सदस्य ओमकारनाथ तिवारी ने बताया कि दर्जनों बार जनता दर्शन, तहसील दिवस में ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रार्थनापत्र देकर विकास कार्यों में फर्जीवाड़ा का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की गई थी। जबकि मुरलीधर, जर्नादन, श्यामबाबू, डब्लू, विनोद पाल, भिन्ना पाल, रामसुख आदि ने वित्तीय अनियमितता के खिलाफ शपथपत्र भी दिया है। मामले की गंभीरता को देख जिलाधिकारी ने एक सप्ताह पहले ही डीपीआरओ, पीडी को टीम गठित कर जांच करने का निर्देश दिया था। आबकारी अधिकारी आरपी चौहान, ग्राम विकास विभाग के अवर अभियंता दयाराम को जांच की जिम्मेदारी भी सौंपी गई, लेकिन जांच टीम ने मौके पर जाकर जांच नहीं की। कोई कार्रवाई न होने पर बृहस्पतिवार को विकास भवन पहुंचे शिकायतकर्ताओं ने लीपापोती का आरोप लगाया। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने पुन: आबकारी अधिकारी, अवर अभियंता को जांच की जिम्मेदारी सौंपकर हकीकत की रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय में पेश करने का निर्देश दिया। उधर आबकारी अधिकारी आरपी चौहान का कहना था कि एक सप्ताह पहले ही जांच की जिम्मेदारी मिली थी। विभागीय व्यवस्तता से जांच नहीं हो पाई। पुन: आदेश का पालन एक सप्ताह में करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed