फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   वीवीपैट मशीन से परिचय कराएंगे बीएलओ

वीवीपैट मशीन से परिचय कराएंगे बीएलओ

Sun, 23 Dec 2018 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
वीवीपैट मशीन से परिचय कराएंगे बीएलओ

विज्ञापन
भदोही। आगामी वर्ष लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन अब लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने के साथ साथ ईवीएम और वीवीपैट मशीन की कार्यप्रणाली से अवगत कराएगी। इस कार्यक्रम में बीएलओ का सहयोग लिया जाएगा। शनिवार को भदोही तहसील सभागार में हुए कार्यशाला में बीएलओ व बीएलए को प्रशिक्षित किया गया।
गत माह चलाए गए मतदाता पुनरीक्षण अ भियान का कार्य पूरा हो चुका है। संभावना है कि 31 जनवरी तक मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। इसको देखते हुए प्रशासन का अब पूरा ध्यान लोगों को वीवीपैट मशीन क्या है तथा ईवीएम से पारदर्शी मतदान हो सकता है इसकी जानकारी देगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शनिवार की बैठक में उपजिलाधिकारी यमुनाधर चौहान ने कहा कि अब यह आवश्यक है कि लोगों का ईवीएम पर भरोसा जीता जाए। इसको लेकर लोगों में कुछ भ्रांतियां है तों उन्हें दूर किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में ईवीएम व वीवी पैट मशीन का प्रदर्शन कर लोगों को उसकी संचालन विधि के बारे में बताया गया। बैठक में मतदान केंद्रों का निरीक्षण, उनकी स्थिति, वहां उपलब्ध संसाधनों, दिव्यांगों के लिए व्यवस्था, शौचालय, बिजली व पेयजल की उपलब्धता आदि के बारे में भी रिपोर्ट तलब की गई। बैठक में तहसीलदार रामजी, नायब स्वामीनाथ सिंह भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed