फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   उपकेंद्र की ट्राली फूंकी, 50 गावों में अंधेरा

उपकेंद्र की ट्राली फूंकी, 50 गावों में अंधेरा

Sun, 23 Sep 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
उपकेंद्र की ट्राली फूंकी, 50 गावों में अंधेरा
महराजगंज। औराई विकास खंड के चकापुर में स्थापित उपकेंद्र की ट्राली जल जाने से आसपास के 50 से अधिक गांवों में तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। शिकायत के बाद भी आपूर्ति बहान न होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द आपूर्ति बहाल न की गई तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

औराई के चकापुर विद्युत उपकेंद्र से बिजली की आपूर्ति तीन दिनों से ठप है। इससे महराजगंज, बनौली, बाबूसराय, ठेगीपुर समेत 50 गांवों में दिन में गर्मी तो रात में अंधेरे में लोगों को रहना पड़ रहा है। उपकेंद्र के कर्मचारी ने बताया गया की ट्रॉली जलने से आपूर्ति सही नहीं हो पा रही है। आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाता है लेकिन वह ट्रिप हो जाता है। उपकेंद्र की निगरानी करने वाले ठेकेदार ने विभाग को 15 दिन पूर्व प्रार्थना पत्र देकर ट्राली चार्जर खराब होने की आशंका जताई थी लेकिन सुधार नहीं किया गया। बिजली आपूर्ति ठप होने से जल निगम से पानी की सप्लाई जहां बाधित हो गई, वहीं महराजगंज और बाबूसराय बाजार में व्यापारियों को तमाम परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण राजेश, संतोष, जगदीश, राम जियावन ने कहा कि विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हो सका। इससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने कहा कि ट्राली चार्जर मंगाया गया है, जल्द ही आपूर्ति बहाल की जाडएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed