फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   शिक्षकों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

शिक्षकों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

Sat, 24 Mar 2018 01:07 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ
बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन केंद्र विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षकों का चल रहा मूल्यांकन बहिष्कार शुक्रवार को जारी रहा। नाराज वित्तविहीन शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। कहा कि उनकी मांगें पूरी न हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

वित्तविहीन शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष हंसराज तिवारी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में शिक्षकों को कम से कम मानदेय मिलता था, लेकिन भाजपा सरकार में मानदेय भी बंद कर दिया गया है। बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के बाद भी वित्तविहीन शिक्षकों को शासन की ओर से कुछ नहीं दिया जा रहा है। समान कार्य समान वेतन एवं पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने की मांग सरकार नहीं सुन रही है। शिक्षा विभाग की ओर से अनुभवहीन परीक्षकों से कापियां जंचवाई जा रही हैं, जो छात्रों के हित में नहीं है। उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इस मौके पर जगवंता यादव, योगेंद्र पाल, हरिश्चंद्र, नरेंद्र कुमार राय, अजय मिश्रा, कमलेश बिंद, सत्येंद्र कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed