फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सेमरा के ग्रामप्रधान पर जालसाजी का केस

सेमरा के ग्रामप्रधान पर जालसाजी का केस

Wed, 19 Jul 2017 12:26 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
सेमरा के ग्रामप्रधान पर जालसाजी का केस
ज्ञानपुर (भदोही)। तालाब की जमीन पर गलत तरीके से 14 लोगों को पट्टा देने के मामले में सेमरा के ग्राम प्रधान पर शिकंजा कस गया है। दुर्गागंज थाने में मंगलवार को ग्राम प्रधान के खिलाफ जालसाजी समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। माह भर पूर्व इस पट्टे को प्रशासन ने निरस्त कर दिया था।
विज्ञापन

तालाब, चारागाह और सरकारी जमीनों से अवैध कब्जा हटाने के लिए शासन और प्रशासन भले ही तमाम दावे करे लेकिन हकीकत इससे इतर है। हलका लेखपालों, कानूनगो, तहसीलदारों की कृपा से व्यापक स्तर पर धांधली की जाती है। तालाब को कृषि योग्य भूमि तो चारागाह को परती दिखा दिया जाता है। अभोली विकास खंड के हरिकरनपुर सेमरा गांव में 1996 में कुछ साल पूर्व ग्राम प्रधान मेवालाल ने 14 लोगों को पट्टा किया था। माह भर पूर्व ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम भदोही ने तहसीलदार से मामले की जांच कराई। जांच के दौरान पाया गया कि गाटा संख्या 431 का रकबा 1.594 हेक्टेयर राजस्व अभिलेख में तालाब दर्ज है। एसडीएम भदोही ने पट्टे को निरस्त करते हुए विधिक कार्रवाई का निर्देश दिया था। मंगलवार को दुर्गागंज थाने में ग्रामप्रधान के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। सेमरा ही इकलौता गांव नहीं है, जहां प्रधान की कृपा से तालाब का ही पट्टा कर दिया गया। जिले के कई और गांव ऐसे हैं, जहां तालाबों का ही पट्टा कर दिया गया है। प्रशासनिक स्तर से जांच की गई तो कई पट्टे निरस्त हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed