फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   दागदार संस्थाओं पर मेहरबान महकमा

दागदार संस्थाओं पर मेहरबान महकमा

Sun, 16 Jul 2017 12:43 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
दागदार संस्थाओं पर मेहरबान महकमा
ज्ञानपुर (भदोही)। यूनिफार्म वितरण को लेकर विवादों में रहने वाली फर्मों पर एक बार फिर विभाग मेहरबान हो गया है। संकुल से लेकर खंड शिक्षा अधिकारी तक वितरण में होने वाली खामियों को छुपाने में जुट गए हैं। 2015 में ड्रेस वितरण में गड़बड़ी को लेकर तत्कालीन सीडीओ ने जिन संस्थाओं के वितरण पर रोक लगाई थी, उन्हीं से एक बार फिर बच्चों का यूनिफार्म एसएमसी के माध्यम से लिया जा रहा है। तत्कालीन जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु भी यूनिफार्म मानक के अनुसार न होने पर संस्थाओं के 25 फीसदी फीसदी भुगतान पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन

प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को शासन की ओर से हर साल जुलाई में दो सेट नया यूनिफार्म दिया जाता है। जिले के करीब एक लाख 42 हजार बच्चों के यूनिफार्म पर करीब सवा छह करोड़ रुपये खर्च किया जाना है। सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद लोगों को लगा कि यूनिफार्म वितरण का माहौल पारदर्शी होगा लेकिन बसपा और सपा शासन की तर्ज पर ही यूनिफार्म का वितरण शुरू हो गया है। 2014, 2015 और 2016 में यूनिफार्म वितरण के दौरान विवादों में रहने वाली आठ संस्थाओं को एक बार फिर ड्रेस आपूर्ति की जिम्मेदारी दे दी गई है। इसको लेकर विरोध की आवाज भी बुलंद होने लगी हैं। छात्रनेता रमेश यादव दद्दा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर यूनिफार्म वितरण करने वाली संस्थाओं पर कार्रवाई की मांग की। पत्रक में आरोप लगाया कि खंड शिक्षा अधिकारियों की कृपा से बच्चों के यूनिफार्म वितरण में व्यापक स्तर पर गड़बड़ी की जा रही है। सिलाई के बजाए सीधे रेडीमेंट दूकानों से ड्रेस खरीदकर स्कूलों में पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने कहा कि यूनिफार्म वितरण की जिम्मेदारी एसएमसी को दिया गया है। एसएमसी कहां से आपूर्ति कर रही है यह वही जाने। जांच में यूनिफार्म सही न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed