फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   67 thousand children will read NCERT book

Bhadohi News: 67 हजार बच्चे पढ़ेंगे एनसीईआरटी की किताब

Mon, 06 Mar 2023 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
67 thousand children will read NCERT book
ज्ञानपुर। जिले के परिषदीय स्कूलों में कक्षा तीन तक के बच्चे निजी प्रकाशकों की किताब नहीं पढ़ेंगे। नए शिक्षा सत्र से कक्षा तीन तक के करीब 67 हजार बच्चे सिर्फ एनसीईआरटी (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद) की किताबों से ही पठन-पाठन करेंगे। इससे किताबों के बोझ से बच्चों को मुक्ति मिलेगी। विभाग ने किताब की डिमांड शासन से की है।
विज्ञापन

जिले के 892 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। जिसमें दो लाख बच्चे पंजीकृत हैं। नए शिक्षा सत्र में यह संख्या बढ़ सकती है। अभी तक सरकारी स्कूलों में शासन से आने वाली किताबें पढ़ाई जाती है। जिससे छोटे बच्चों पर किताबों का अधिक बोझ हो जाता। नए सत्र में शैक्षणिक गुणवत्ता बनाने और संवर्धन के लिए शासन ने यह कदम उठाया है। शासन की ओर से कक्षा 3 तक एनसीईआरटी की पुस्तकों का संचालन कर दिया जाएगा। कक्षा तीन तक की किताबें सत्र चालू होने तक स्कूलों में पहुंचाने के लिए कवायद शुरू हो गई है। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि पहली से तीसरी कक्षा तक के बच्चों को अब एनसीईआरटी की किताब दी जाएगी। इसमें करीब 67 हजार बच्चे शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि शासन से किताबों की डिमांड कर दी गई है।
विज्ञापन

-----------------
इनसेट
चौथी से आठवीं तक की आई 80 फीसदी किताबें
ज्ञानपुर। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को इस साल शिक्षा सत्र शुरू होने पर ही नि:शुल्क किताबें मिल जाएगी। चौथी से आठवीं तक के बच्चों के लिए आठ लाख 45 हजार किताबों में अब तक छह लाख 47 हजार आ चुकी हैं। बेसिक शिक्षा विभाग इसे एक अप्रैल से पूर्व ही स्कूलों तक पहुंचाने की कवायद में जुट गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि होली के बाद सत्यापन कर इसका वितरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed