फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बूथों की हालत खस्ता, कैसे होगा मतदान

बूथों की हालत खस्ता, कैसे होगा मतदान

Thu, 02 May 2019 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
बूथों की हालत खस्ता, कैसे होगा मतदान
ज्ञानपुर/लालानगर। लोकसभा चुनाव को अब 10 दिन ही बचा है। ऐसे में प्रशासन को बूथों के हालात पर ध्यान देने की जरूरत है। अभी तो क्षेत्र में तमाम बूथ ऐसे हैं जहां पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं है। मतदान केंद्र पर शौचालयों की हालत इतनी खराब है कि इस हालत में उनका इस्तेमाल भी मुश्किल है।
विज्ञापन

जिले में 12 मई को छठवें चरण में मतदान होना है। इसके लिए जिले की तीन विधानसभाओं में 1293 बूथ बनाए गए हैं, जिस पर 11 लाख 53 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान केंद्रों पर न्यूनतम छह सुविधाओं का होना निर्वाचन आयोग ने तय किया है। इसके तहत हर मतदान केंद्र पर शौचालय, पीने का पानी, बिजली, फर्नीचर, रैंप और चहारदीवारी जरूरी है। बूथों पर इन सुविधाओं की हालत क्या है इसे जानने के लिए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को क्षेत्र में दौड़ाया जा रहा है। अधिकांश बूथ या तो स्कूल या फिर पंचायत घर में बनाए गए हैं। इन बूथों की हालत को लेकर तैयार की जा रही रिपोर्ट में कई केंद्रों पर पीने के पानी और शौचालय की हालत बेहद खराब है। डीघ, सुरियावां और अभोली के इलाकों में 100 से अधिक ऐसे बूथ हैं जहां पानी और शौचालय की स्थिति ठीक नहीं है। उदाहरण के तौर पर गोपीगंज के दो बूथों पर नजर डाली जाए तो स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। गोपीगंज नगर के काली महाल स्थित प्राथमिक विद्यालय में छह बूथ बनाये गए हैं जिसमे तीन बूथ नए बिल्डिंग में और तीन पिछले काफी दिनों से निष्प्रयोज्य हो चुके भवन में। आलम है कि विद्यालय कैंपस में लगा हैंडपंप भी काफी दिनों से खराब चल रहा है। निष्प्रयोज्य भवन में विद्युत भी नही है। इसी प्रकार पूरे भगवत गांव स्थित पंचायत भवन जिसमें दो बूथ हैं, लेकिन भवन विद्युत नहीं है। खिड़कियां जीर्णशीर्ण अवस्था में है। बगल में ही नव निर्मित शौचालय भी अपने दुर्भाग्य पर आंसू बहा रहा है। इसी तरह डीघ के दरवांसी गांव के प्राथमिक विद्यालय में बने तीन बूथों की हालत भी राम भरोसे है। स्कूल परिसर में पेयजल की व्यवस्था नहीं है। यही नहीं कहीं रैंप नहीं है तो कहीं बिजली। कई बूथों की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त है। मतदान से पूर्व सुधार न हुआ तो मुश्किलें बढ़ेंगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम सिंह वर्मा ने कहा कि सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट ने निरीक्षण किया है। जिन बूथों पर समस्याएं है उसे जिला पंचायत राज विभाग के माध्यम से सही कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed