{"_id":"5cba1723bdec22142901b110","slug":"61555699491-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपकेंद्रों पर धमके एमडी,मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपकेंद्रों पर धमके एमडी,मची खलबली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। वाराणसी से प्रयागराज जाते समय पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी के पर्सनल डायरेक्टर अनिल कुमार कोहली के औचक निरीक्षण से शुक्रवार को विद्युत उपकेंद्र औराई, गोपीगंज और वहिदानगर में खलबली मची रही। उपकेंद्रों पर अव्यवस्थाओं को देख उन्होंने मातहतों की जमकर क्लास लगाई। गड़बड़ी मिलने पर कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए शीघ्र दुरुस्त करने की हिदायत दी।
पीडी कोहली को उपकेंद्रों से जुड़े फीडरों पर मनमानी कटौती, सौभाग्य योजना के तहत घर-घर बिजली पहुंचाने के मामले में व्यापक गड़बड़ी, बिलिंग कार्य में शिथिलता, जले पड़े ट्रांसफार्मरों की शिकायतों को संज्ञान में लेने में लापरवाही समेत कई शिकायतें मिलीं थीं। इस पर वह शुक्रवार को अचानक उपकेंद्रों के निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। उपकेंद्रों पर गंदगी, सामान के रखरखाव में की जाने वाली अनदेखी और उपकरणों के सही ढंग से संचालन में खामियां मिलते ही विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को सुधार लाने की चेतावनी दी गई। मीटर रीडिंग, नए मीटर लगाने में अवैध वसूली को लेकर उनकी भौहें टेढ़ी हो गईं। उन्होंने सौभाग्य योजना के तहत लगाए तार, पोल और ट्रांसफार्मरों की आपूर्ति में मानक की अनदेखी को गंभीरता से लेकर रिपोर्ट शासन को भेजने की संस्तुति की। योजना को अमलीजामा पहनाने में लगी कार्यदायी संस्था की ओर से पोल स्टैंड के नाम पर लाखों रुपये गबन करने की शिकायत भी पीडी से की गई थी। निरीक्षण के बाद वह अपनी टीम के साथ प्रयागराज रवाना हो गए। निरीक्षण के समय अधिशासी अभियंता अमर सिंह, प्रमोद कुमार चौहान समेत अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।