फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   खेमईपुर की प्रदर्शनी को प्रथम, बेजवां को दूसरा स्थान

खेमईपुर की प्रदर्शनी को प्रथम, बेजवां को दूसरा स्थान

Thu, 31 Jan 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
खेमईपुर की प्रदर्शनी को प्रथम, बेजवां को दूसरा स्थान

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में बुधवार को जिला विज्ञान क्लब की ओर से आयोजित जनपद स्तरीय नव प्रवर्तन एवं जागरूकता प्रदर्शनी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेमईपुर के बच्चों की कलाकृति अव्वल रही।

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्र-छात्राओं की प्रतिभा निखरती है। कहा कि जिस तरीके से वैज्ञानिक न्यूटन ने विज्ञान से अपने देश का नाम रोशन किया, उसी तरीके हमारे बच्चे भी आगे बढ़कर मान बढ़ाएं। डीएम ने बच्चों की कलाकृतियों का अवलोकन किया। इससे नहले डीएम और सीडीओ हरिशंकर सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार चौरसिया ने शिक्षकों से छात्रों की नैसर्गिक प्रतिभा निखारने पर जोर दिया। निर्णायक मंडल में शामिल केएनपीजी के प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे, डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी, डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. सुमन गुप्ता ने सभी मॉडल का अवलोकन करने के बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेमईपुर को प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेजवां और विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज को द्वितीय घोषित किया। जबकि भारतीय इंटर कॉलेज को तृतीय स्थान दिया। विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ. राजेश कुमार पांडेय ने विभिन्न क्षेत्रों में हुए नव प्रवर्तनों की जानकारी दी। व्यवस्थापक मंडल में डॉ. मानिक चंद्र पाल, रत्नेश कुमार पांडेय, विनय शंकर पांडेय रहे। संचालन संतोष कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर संजय कुशवाहा, सुनील, मनोज दूबे, अश्विनी, कुंदन, अशोक मिश्रा, गौरव सिंह, समर बहादुर, शीलू गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed