फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अभियान चलाकर काटे 56 उपभोक्ताओं की बिजली

अभियान चलाकर काटे 56 उपभोक्ताओं की बिजली

Wed, 16 Jan 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
अभियान चलाकर काटे 56 उपभोक्ताओं की बिजली

विज्ञापन
भदोही। शासन द्वारा शहरी और ग्रामीण विद्युत उपभोक्ताओं के लिए संचालित सरचार्ज माफी योजना के शत प्रतिशत सफलता के लिए विभागीय अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। जोर दिया जा रहा है कि अधिक से लोग सरचार्ज माफ कराकर बकाया भुगतान कर दें। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को टाउन एसडीओ गोविंद प्रसाद के नेतृत्व में एक दर्जन विद्युत कर्मियों ने अजिमुल्लाह चौराहे से लेकर मर्यादपट्टी तक सघन जांच की। जिसमें 42 उपभोक्ताओ के कनेक्शन काटने के साथ- साथ 6.50 लाख रुपये बकाये की वसूली की गई। इस दौरान लगभग 56 बकाएदारों ने सरचार्ज माफी योजना में पंजीकरण कराया।

अभियान में टीम के सदस्यों ने अधिकतर बड़े बकाएदारों को निशाने पर लिया। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में 42 लोगों पर 12 लाख रुपये बकाया है। इन सबके कनेक्शन काट दिए गए हैं। उन्हें चेतावनी दी गई है कि सरचार्ज माफी योजना में पंजीकरण कराएं अन्यथा मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान लगभग 56 लोगों ने सरचार्ज माफी योजना में एक तिहाई बकाया जमाकर पंजीकरण कराया। लोगों को बताया कि 31 जनवरी अंतिम तिथि है। जिसके बाद चिह्नित बकाएदारों के विरुद्ध नोटिस जारी कर आरसी काट दी जाएगी। अभियान के दौरान 5 लोगों के विरुद्ध 138 बी के तहत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया, जिन्होंने पूर्व में काटी गई बिजली पुन: जोड़ लिए थे। कार्रवाई में जेई धर्मेंद्र गुप्ता, विनोद यादव, पवन कुमार, नेहाल खां, आमिर खां साथ साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed