फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सात घंटे विलंब से चली अप इलाहाबाद पैसेंजर

सात घंटे विलंब से चली अप इलाहाबाद पैसेंजर

Wed, 16 Jan 2019 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
सात घंटे विलंब से चली अप इलाहाबाद पैसेंजर

विज्ञापन

ज्ञानपुर। प्रयागराज में चल रहे कुंभ को लेकर भले ही पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर जनवरी में दस जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का दावा कर रहा है, लेकिन बुधवार को न तो स्पेशल ट्रेन ही चलाई जा सकीं, न ही नियमित चलने वाली अप इलाहाबाद पैसेंजर निर्धारित समय पर चल सकी। यह ट्रेन लगभग सात घंटे विलंब से ज्ञानपुर रोड पहुंची। इसको लेकर जहां यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा, बल्कि सड़क मार्ग से होकर गतंव्य को पहुंचना विवशता बनी रही।
बताते चलें कि प्रतिदिन की तरह चलने वाली 55125 अप मंडुआडीह-इलाहाबाद सिटी पैसेंजर के इंतजार में जंगीगंज, ज्ञानपुर रोड, अहिमनपुर, कटका, माधोसिंह जैसे स्टेशनों पर पहुंचकर यात्री उस समय तक इंतजार करते रहे, जब तक समय व्यतीत नहीं हो गया। उधर यात्री इस बात को लेकर आशान्वित बने रहे कि शायद कोई मेला स्पेशल ट्रेन आएगी, उसी से यात्रा कर सकेंगे। उनके अरमानों पर पानी फेरते हुए चलने का समय नहीं बताया जा सका। अंतत: कंट्रोलर भी बढ़ते दबाव को देखकर फोन ही उठाना बंद कर दिए। दोपहर एक बजे के बाद ही ट्रेन का संचालन होने से स्टेशनों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। ज्ञानपुर रोड स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक महानंद ने कहा कि मेला स्पेशल ट्रेनें नहीं चलने की असली वजह उच्चाधिकारी ही बता सकते हैं, लेकिन कई बार मेले के लिए ज्यादा भीड़ नही होने से भी स्पेशल ट्रेन नहीं चलती है। हो सकता है बुधवार को भी ऐसा ही हुआ हो। मंडुआडीह पैसेंजर के बारे में बताया कि वह बनारस से ही देर से चली थी।
विज्ञापन


कन्नी काटते रहे चीफ कंट्रोलर
अप मंडुआडीह-इलाहाबाद सिटी पैसेंजर की लेटलतीफी और इलाहाबाद सिटी बाया मंडुआडीह की ओर चलने वाली मेला स्पेशल ट्रेन के न चलने की जब वाराणसी मंडल में तैनात चीफ कंट्रोलर से कुछ जानकारी मांगी गई तो वह इससे बचते नजर आए। कहा कि कंट्रोलर से बात करें। जबकि कंट्रोलर का फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपीगंज। इलाहाबाद से हावड़ा की तरफ जाने वाली विभूति एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 20 घंटे देरी से ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर पहुंची। वहीं नई दिल्ली-मंडुआडीह एक्सप्रेस एक घंटे, चौरी चौरा एक्सप्रेस ढ़ाई घंटे, उधना-दानापुर एक्सप्रेस तीन घंटे, स्वतंत्रता सेनानी साढ़े चार घंटे, दरभंगा से लोकमान्य तिलक सात घंटे, मंडुवाडीह से नई दिल्ली एक्सप्रेस ढ़ाई घंटे और पवन एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पहुंची। इस दौरान यात्री कड़ाके की ठंड में ट्रेनों का इंतजार कर बेहाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed