{"_id":"5c193f16bdec2256ac502186","slug":"61545158422-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर परिचर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर परिचर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के मौके पर मंगलवार को नगर स्थित कांग्रेस पार्टी के कैंप कार्यालय पर परिचर्चा में केंद्र और प्रदेश सरकारों द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए चलाए जा रही योजनाओं के बारे में चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि जब तक योजनाएं सही व्यक्ति तक न पहुंचें, तब तक उसका कोई अर्थ नहीं रह जाता। इस दौरान लोगों ने केंद्र और उप्र सरकार से अल्पसंख्यकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं में अल्पसंख्यकों तक पहुंचाने की मांग की गई।
वरिष्ठ नेता मुशीर इकबाल ने कहा कि अल्पसंख्यकों का पिछड़ापन दूर करने के तमाम बातें और वादे किए जाते हैं। लेकिन सच्चाई यही है कि केंद्र और प्रदेश सरकार इसके प्रति इमानदार नहीं है। देखा जा रहा है कि अल्पसंख्यक योजनाओं को फाईलों में दबा दिया गया है। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कमर मलिक ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय की जानमाल की सुरक्षा शासन सुनिश्चित करे। यदि अल्पसंख्यकों में पिछड़ापन दूर करना है तो योजनाओं को ठंडे बस्ते में से निकालना होगा। पीसीसी मसूद आलम ने भी विचार व्यक्त किए। परिचर्चा में काशीनाथ, सैय्यद एखलाक अहमद, स्वालेह अंसारी, अरशद मलिक, निजामुद्दीन मंसूरी, करमचंद बिंद, कारी मोहसिन, शाहआलम, शमीम हाशमी, नूर आलम, उपेंद्रनाथ, शफीक अंसारी मौजूद रहे।