{"_id":"5bc4e26dbdec22695035fbb6","slug":"61539629677-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में मनाया गया हैंडवाश डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में मनाया गया हैंडवाश डे
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। स्वच्छता मिशन की मुहिम को बढ़ाने के लिए सोमवार को जिलेभर में हैंडवाश डे मनाया गया। साथ ही पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। इस दौरान जिलाधिकारी, सीडीओ से लेकर जिलास्तर के लगभग सभी अधिकारियों ने परिषदीय विद्यालयों पर जाकर बच्चों को हाथ धोकर भोजन करने के फायदे बताए। कहा कि स्वच्छता सबसे जरूरी पहलू है। इससे सेहत दुरुस्त रहेगी। जिलेभर के परिषदीय विद्यालयों में सोमवार को बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया गया। इसके निमित्त हैंडवाश डे और पूर्व राष्ट्रपति स्वार्गीय एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। इसमें बच्चों को हाथ साइंटिफिक तरीके से धोने का अभ्यास कराने के साथ ही इससे होने वाले फायदे के बारे में बताया गया। प्राथमिक विद्यालय चककलूटी में डीएम राजेंद्र प्रसाद ने बच्चों को हैंडवाश के तरीके बताते हुए कहा कि शौच के बाद और खाना खाने से पहले हाथ को साबुन से अच्छी तरह से जरूर धोना चाहिए। इससे हाथ में लगी गंदगी साफ हो जाती है। इस दौरान उन्होंने बच्चों और वहां मौजूद लोगों से खुले में शौच नहीं जाने की अपील की। वहीं भारत के 11वें राष्ट्रपति और मिसाइलमैन डॉ. कलाम की जयंती पर बच्चों को उनके बारे में विस्तार से बताया। कहा कि वह भी एक सामान्य परिवार और गांव से संबंध रखते थे। लेकिन, वह अपनी प्रतिभा और जज्बे के चलते वैज्ञानिक से लेकर राष्ट्रपति तक का सफर किया। इस मौके पर डीपीआरओ बालेश धर द्विवेदी और बीएसए अमित कुमार, प्रधानपति मेवालाल यादव, प्राधानाध्यापक विनोद कुमार, कैलाश यादव, सत्यनारायण आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार ज्ञानपुर प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बीएसए अमित कुमार और खंड विकास आधिकारी कृष्ण दत्त पांडेय ने बच्चों को हैंडवास से हांथ धोने का अभ्यास कराया। कहा की स्वस्थ्य समाज निर्माण के लिए शरीर को स्वस्थ्य रखना बेहद जरूरी है। इस मौके पर अखिलेश कुमार, जमाल अख्तर, विमल कुमार, रंजना, सारिका, रतनलाल आदि रहे। इसी तरह पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान के तहत विकास खंड ज्ञानपुर, अभोली, डीघ, भदोही में हैंडवाश डे मनाया गया। इसके मुख्य अतिथि सीडीओ हरिशंकर सिंह ने बच्चों को हाथ धोने के तरीके और फायदे के बारे में बताया गया। इस दौरान हैंडवाश प्रतियोगिता कराई गई। इसमें विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक शिव भगवान ने किया। इसी प्रकार गोपीगंज केे औराई विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारीगांव में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम का जन्मदिवस शिक्षक सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके जीवन और व्यक्तित्व के बारे में बताया गया। इस दौरान विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के बड़ी संख्या में बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष विनोद कुमार और संचालन विद्यालय के प्राधानाचार्य समर बहादुर पटेल ने किया। इसी प्रकार डीघ विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय केवटाही में प्रधानाध्यापक ओपी विश्वकर्मा ने हैंडवाश डे पर बच्चों से साबुन से हाथ धोने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता रखकर कई तरह की संक्रामक बीमारियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन