{"_id":"5bb513c2867a557f6d0b0a92","slug":"61538593730-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खस्ताहाल सड़कों को लेकर किसान सभा की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खस्ताहाल सड़कों को लेकर किसान सभा की बैठक
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। उत्तर प्रदेश किसान सभा ने जनपद की खस्ताहाल हो चुकी सड़कों को लेकर चिंता व्यक्त की है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय भदोही में बुधवार को आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार कागज में सड़कों के निर्माण के दावे करती है जबकि हालात बदतर हैं। तय किया गया कि अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करने के लिए सात अक्तूबर को छनौरा तिराहे पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में किसानों ने बताया कि दुर्गागंज-छनौरा अभिया मार्ग, जीटी रोड-कौइरौना जगन्नाथपुर मार्ग, लालानगर टोलप्लाजा-खमरिया मार्ग, फत्तुपुर-रड़ई मार्ग, भदोही से नेवादा मार्ग, कंधिया फाटक से कछुआबोझ मार्ग, मोढ़ डीह से कंजिया मार्ग, रयां मार्ग जर्जर हो चुके हैं। अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते आम जनता परेशान है। इंद्रदेव पाल ने कहा कि इसके विरोध में सात अक्तूबर को छनौरा तिराहे पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में नई दिल्ली सीमा पर किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार के जुल्म से किसान डरने वाले नहीं हैं। चुनाव में इसका जवाब दिया जाएगा। बैठक में जगन्नाथ मौर्य, कैलाश नाथ बिंद, प्रेमबहादुर, रामचंद्र पटेल, अमृतलाल मौर्य, अशोक कुमार, परदेसी राम, श्रीराम, मुन्नन बेगम, भान सिंह, चिंतामणि सरोज, चंद्रेश त्रिपाठी, बेचू बिंद, रमेशचंद यादव, ज्ञानप्रकाश, हरिशंकर प्रजापति, बलिराम, छोटेलाल आदि रहे।
विज्ञापन