फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   59 patients found in TB investigative campaign

टीबी खोजी अभियान में मिले 59 मरीज

Wed, 18 Nov 2020 04:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
59 patients found in TB investigative campaign
ज्ञानपुर। दो नवंबर से चल रहे सक्रिय टीबी खोज अभियान में जिले में 59 नए मरीज मिले हैं। अभियान में 75830 लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से निर्धारित किया गया था, जिसमें 68793 लोगों की जांच करने का दावा किया गया है। इनमें से टीबी रोग के लक्षण वाले 3453 लोग मिले। उसमें से 2733 लोगों का सैंपल लिया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद जिले में कुल 59 मरीजों की पुष्टि विभाग की ओर से की गई।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि टीबी की बीमारी असाध्य नहीं है। लोगों में जागरूकता न होने के कारण इस रोग से लोग घबराते हैं। जबकि इलाज से टीबी रोग से मुक्ति संभव है। इसलिए समय-समय पर अभियान चलाकर टीबी रोगी को खोजने का काम लगातार विभाग की ओर से किया जाता रहा है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि -जिले में दो से 11 नवंबर तक अभियान चलाकर 59 मरीजों को खोजने का काम किया गया है। अभियान के दौरान प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। मिले मरीजों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। अभियान के दौरान जिले में कुल 59 मरीजों के मिलने की पुष्टि विभाग ने की है। जिला कार्यक्रम समन्वयक मनीष कुमार का कहना है कि अभियान में 56 टीमों को लगाने के साथ ही 14 सुपरवाइजर भी लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed