फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   55,363 cases were settled in Lok Adalat

Bhadohi News: लोक अदालत में 55,363 मामलों का हुआ निस्तारण

Sun, 09 Mar 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
55,363 cases were settled in Lok Adalat
जिला न्यायालय परिसर सरपतहां में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगी। इसमें विभिन्न विभागों से जुड़े 80 हजार 562 मामले आए। इसमें 55 हजार 363 मामलों का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

वहीं एनआई एक्ट में तीन करोड़ 86 लाख के समझौतों की राशि तय की गई। मुख्य अतिथि जिला जज दुर्ग नारायण सिंह ने लोक अदालत का दीप जला कर शुभारंभ किया। जिला जज ने कहा लोक अदालत में लोगों को त्वरित न्याय मिलता है।
विज्ञापन

इसमें न किसी की हार होती है और न ही जीत। लोक अदालत मामलों के निस्तारण का सस्ता एवं समुचित साधन है। जिसके माध्यम से वाद का त्वरित गति से निस्तारण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक अदालत में निस्तारण के लिए 80 हजार 562 मामले आए। आपराधिक मामलों में कुल छह लाख 36 हजार 420 रुपये जुर्माना वसूला गया। सक्सेसन के मामले में 30 हजार 757 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र दिया गया। बैंक के प्री लिटिगेशन मामलों में छह लाख दो हजार 590 रुपये वसूले गए।
एनआई एक्ट के मामलों में कुल तीन करोड़ 86 लाख 85 हजार रुपये की समझौता धनराशि तय की गई। जिला जज ने छह, न्यायिक अधिकारी रत्नेशमणि त्रिपाठी ने 37, प्रकाशनाथ श्रीवास्तव ने 22, पवन कुमार तिवारी ने तीन, शैलोज चंद्रा ने 36 और असद अहमद हाशमी ने एक मामले का निस्तारण किया।

सबीहा खातून ने 4873, आरिफ अहमद अंसारी ने पांच, साधना गिरि ने 211, वर्णिका शुक्ला ने 381, तरुणिना पाण्डेय ने 297 मामले निस्तारित किए।
अविनाश रंजन ने 131, शहनवाज सिद्दीकी ने आठ, शिंजिनी यादव ने 205, नीलम सिंह ने त्वरित न्यायालय महिला उत्पीड़न से जुड़े 34, दिशा ओमरे ने एक मामला निस्तारित किया।
जिला जज ने एडीजे द्वितीय को नोडल अधिकारी नामित किया। इसे लेकर न्यायालय परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed