फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   550 gram panchayats indifferent, strict warning

550 ग्राम पंचायतें उदासीन, सख्त चेतावनी

Sat, 06 Jun 2020 08:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
550 gram panchayats indifferent, strict warning
ज्ञानपुर। जिले की 561 में से 550 ग्राम पंचायतें विकास को लेकर उदासीन बनी हैं। प्लान प्लस के तहत 2020-21 के प्रस्तावित कार्यों की सूची अपलोड न करने पर पंचायत राज विभाग ने नाराजगी जताई है। डीपीआरओ ने सभी प्रधानों को अल्टीमेटम दिया है। तीन दिन में अपलोड न करने पर सभी के खिलाफ नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य वित्त, स्वच्छ भारत मिशन और 14वें वित्त से ग्राम पंचायतों में शौचालय, खड़ंजा, मनरेगा समेत अन्य विकास कार्य कराए जाते हैं। इसके लिए हर वित्तीय वर्ष के समाप्त होने से पूर्व ही नए वित्तीय वर्ष के कार्यों का प्रस्ताव बनाकर विभाग के सॉफ्टवेयर प्रिया साफ्ट पर अपलोड किया जाता है। मार्च में कोरोना वायरस के कारण सभी कार्य स्थगित हो गए थे। लॉकडाउन के चौथे चरण से पंचायत राज विभाग की ओर से प्लान प्लस के कार्यों को अपलोड कराने के लिए हिदायत दी जा रही है, लेकिन ग्राम पंचायतें उदासीन बनी हुई हैं। आलम यह है कि 561 ग्राम पंचायतों में अब तक सिर्फ 11 ही ने ऑनलाइन अपलोडिंग की है, जबकि 550 ग्राम पंचायतों ने विभागीय आदेशों को नजरअंदाज कर दिया है।
विज्ञापन

ज्ञानपुर, सुरियावां, डीघ, औराई में दो से तीन ग्राम पंचायतों ने जरूरी प्रस्तावों को अपलोड किया, जबकि भदोही और अभोली के एक भी गांव ने ध्यान नहीं दिया। जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी ने कहा कि प्लान प्लस का प्रस्ताव दिए बिना एक भी कार्य प्रधान नहीं करा सकेंगे। तीन दिन के अंदर अगर पंचायतों की ओर से वेबसाइट पर प्रस्ताव अपलोड नहीं हुआ तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed