फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   वंदे भारत को लेकर बतरी जा रही सतर्कता

वंदे भारत को लेकर बतरी जा रही सतर्कता

Fri, 01 Mar 2019 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
वंदे भारत को लेकर बतरी जा रही सतर्कता

विज्ञापन
भदोही। देश की प्रथम सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत पर पथराव की घटना के बाद रेलवे पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। बुधवार को सुरियावां-मोढ़ स्टेशनों के मध्य हुए पथराव की घटना के चलते ट्रेन के गुजरने के समय सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आदेश जारी किया गया है कि ट्रेन के आने की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस चौकन्नी हो जाए। शुक्रवार को जहां सिविल पुलिस ने ट्रैक के किनारे आनंदनगर रेलवे क्रॉसिंग से लेकर पकरी रेलवे फाटक कर रेलवे पुलिस के जवान सक्रिय रहे।

उल्लेखनीय है कि जब से नई दिल्ली-वाराणसी के मध्य हाईस्पीड वंदेभारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू हुआ है तबसे इस पर पथराव की घटनाओं ने रेल मंत्रालय की चिंता बढ़ा दी है। जनपदीय प्रशासनिक अमले की नींद तब और उड़ गई जब बीते बुधवार को सुरियावां-मोढ़ स्टेशनों के मध्य महुआपुर में अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया। मामले में सुरियावां थाने में मुकदमा दर्ज करने के साथ- साथ पुलिस प्रशासन की सक्रियता बढ़ा दी गई। जीआरपी पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने बृहस्पतिवार को घटनास्थल का मौका मुआयना भी किया था। साथ ही मातहतों को इसे गंभीरता से लेने के निर्देश दिए थे। इस क्रम में शुक्रवार को सुरियावां थानाध्यक्ष सुनील दत्त दूबे ने जहां रेलखंड पर खड़े होकर छानबीन की तो वहीं भदोही स्टेशन के इर्दगिर्द भदोही जीआरपी के जवान विनय कुमार सिंह और आरपीएफ चौकी प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने ट्रेन के गुजरने के समय सतर्कता दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed