फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पाठशाला में जागरूक हुए 74 हजार किसान - प्लान

पाठशाला में जागरूक हुए 74 हजार किसान - प्लान

Sun, 23 Dec 2018 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
पाठशाला में जागरूक हुए 74 हजार किसान - प्लान

विज्ञापन

ज्ञानपुर। किसानों की आय दोगुना करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इसके लिए किसानों को जागरूक करने के साथ ही अनुदानित योजनाओं का लाभ दे रही है। गत दिनों दो चरणों में किसान पाठशाला आयोजित कर किसानों को जागरूक किया गया हालांकि किसानों का मानना है कि सरकार बिजली, पानी, खाद नि:शुल्क करे तो उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सके।

कृषि प्रधान देश में किसान मानसून पर ही अधिक निर्भर रहते हैं। रबी, खरीफ सीजन में बारिश और मौसम की मामूली की कमी से पैदावार प्रभावित हो जाती है। किसानों की सहूलियत के लिए बीमा योजना, अनुदानित उपकरण, बीज आदि की सुविधा किसानों को दी जाती है। समय-समय पर किसान मेला, पाठशाला और गोष्ठी आयोजित कर किसानों को जागरूक किया जाता है। उसी क्रम में 12 से 15 दिसंबर और 17 से 20 दिंसबर को दो चरणों में किसान पाठशाला आयोजित की गई। जिले के 79 न्याय पंचायतों के परिषदीय स्कूलों में पाठशाला में किसानों को खेतीबारी को लेकर जागरूक किया गया। आंकड़ो पर गौर किया जाए तो पहले चरण में 21 हजार 194 पुरूष और 13 हजार 913 समेत 35 हजार 107 जबकि दूसरे चरण में 23 हजार पुरूष 15 हजार महिलाओं समेत 39 हजार किसानों को जागरूक किया गया। दोनों चरणों में कुल 74 हजार 193 किसानों को आधुनिक खेतीबारी के बारे में बताया गया। वहीं देवाजितपुर के किसान भोलानाथ उपाध्याय, लखनों के अशोक दूबे का मानना है कि सरकार किसानों को ज्यादातर सुविधाएं नि:शुल्क कर दे साथ ही उत्पादन की कीमत किसानों को तय करने की सुुविधा दे तो उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाए। उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। पाठशाला में सिखाई गई बारीकियां किसान अमल में लाएं तो खेतीबारी बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed