{"_id":"5c193eaabdec2256a631232d","slug":"51545158314-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागवत कथा ग्रहण करने से मिलती है शांति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागवत कथा ग्रहण करने से मिलती है शांति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जंगीगंज। धनीपुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा से पूरा छेत्र भक्तिमय हो गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने के लिए पहुंच रहे हैं। भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी देख लोग अभिभूत हो गए।
मंगलवार को भागवताचार्य डॉ. रामानंद महराज ने कहा कि राम के चरित्र का अनुसरण करने वाले मनुष्य को सहज ही श्री कृष्ण की प्राप्ति होती है। 84 लाख योनियां भुगतने के पश्चात मानव देह की प्राप्ति होती है। इसलिए इस देह को उपयोग व्यर्थ कामों मे ना करके जनकल्याण और ईश्वर भक्ति में समर्पित कर दें। इस दौरान भगवान श्री कृष्ण की भव्य झाकियां सजाई गई, जिसे देखकर श्रद्धालु अभिभूत हो उठे। महाराज जी ने कहा कि समय-समय पर बढ़ते पाप और अत्याचार के शमन के लिए भगवान का अवतार होता है। भक्त प्रहलाद के भक्ति का प्रमाण सिद्ध करने को भगवान नरसिंह रूप में अवतरित हुए। जब कंस ने सभी मर्यादाएं तोड़ दी तो प्रभु श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। मौके पर अवनीश कुमार मिश्र, गुड्डू, अरुण कुमार मिश्र, नान्हक, साधू मिश्र, प्रकाशनाथ मिश्र ,संजय मिश्र, नागेंद्र प्रसाद पाण्डेय, निखिलेश कुमार आदि रहे।