{"_id":"5be5d526bdec226999177810","slug":"51541788966-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार युवकों ने दुकानदार को पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार युवकों ने दुकानदार को पीटा, केस दर्ज
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औराई। कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर नहर पर शुक्रवार को दोपहर में एक बीयर की दुकान के समीप एक अन्य दुकान के संचालक को युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। राजन कुमार बरनवाल ने आरोप लगाया कि उसकी दुकान के सामने घोसिया निवासी राजन गौतम, आशुतोष गौतम, हृदय गौतम, पन्नू गौतम समेत छह लोग शराब पी रहे थे। मना करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत चिंताजनक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मारपीट करने वालों पर केस दर्ज कर लिया। उक्त दुकान को लेकर आसपास के लोगों में नाराजगी है। आरोप है कि दुकान पर आए दिन दारूबाज विवाद करते हैं। विभाग उक्त दुकान को नहीं हटाएगा तो कभी कोई अप्रिय घटना हो सकती है।