फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   मामुली विवाद में बैंक कर्मी को पीटा

मामुली विवाद में बैंक कर्मी को पीटा

Fri, 15 Dec 2017 12:53 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
मामुली विवाद में बैंक कर्मी को पीटा
भदोही। भदोही में जाम की समस्या आए दिन सड़कों पर विवाद का कारण बन रही है। ऐसे ही जाम के दौरान एक वाहन में धक्का लग जाने के बाद कुछ दबंगों ने एक बैंककर्मी को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल बैंक कर्मी एचडीएफसी बैंक का बताया गया है। बैंक कर्मी ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है। घटना गुरूवार को चौरी रोड स्थित ब्लाक कार्यालय के पास की है। हुआ यूं कि बैंक कर्मी तारिक आलम (32) अपनी बाइक से इंदिरा मिल चौराहे की ओर जा रहे थे। मौके पर काफी जाम लगा था। इसी दौरान उनकी बाइक से एक आगे आगे चल रहे दूसरी बाइक को धक्का लग गया। इतना होते ही दोनो में कुछ तकरार हुई और सामने वाला आदमी मारपीट पर अमादा हो गया। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि तकरार होते होते उक्त व्यक्ति ने फोन कर कुछ लोगों को बुला लिया और हाकी से पीट कर बैंककर्मी को घायल कर दिया। घटना से मौके पर अफरा तफरी का आलम हो गया। पिटाई से घायल तारिक को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। सूचना मिलने पर वहां कुछ बैंक कर्मी भी पहुंच गए जिन्होंने पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही दबंग मौके से फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed