{"_id":"6ac7f61137957d79760f23e9","slug":"azad-sports-defeated-gb-pant-by-74-runs-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-149736-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: आजाद स्पोर्ट्स ने जीबी पंत को 74 रनों से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: आजाद स्पोर्ट्स ने जीबी पंत को 74 रनों से दी शिकस्त
महर्षि आजाद स्टेडियम मेढ़ी में आजाद स्पोर्ट्स क्लब के विजेता क्रिकेट खिलाड़ी। स्रोत आयोजक
- फोटो : धर्मशाला के गांधी वाटिका के साथ बनाया प्री पेड टैक्सी काउंटर। अमर उजाला
Link Copied
सुरियावां। महर्षि आजाद स्टेडियम मेढ़ी में आजाद स्पोर्ट्स क्लब और जीबी पंत क्रिकेट एकेडमी, परसीपुर के बीच बृहस्पतिवार को क्रिकेट मैच खेला गया। 40 ओवर के मुकाबले में आजाद स्पोर्ट्स क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीबी पंत क्रिकेट एकेडमी को 74 रनों से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आजाद स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 308 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से जितेंद्र मोकंबो ने शानदार 70 रन बनाए। इसके अलावा प्रियांशु बिंद ने 36, धीरज पाल ने 32, मोहित मौर्य ने 29, विपिन पांडे ने 28 तथा अमित कुमार ने 24 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन
जीबी पंत क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनुज ने 2 विकेट और सत्यम, राज और सन्नी ने 1-1 विकेट हासिल किया। 309 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीबी पंत क्रिकेट एकेडमी, पर्सीपुर की टीम आजाद स्पोर्ट्स क्लब के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 234 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
टीम की ओर से रंजन यादव ने 47 रन, सचिन ने 35 रन, अनुज यादव ने 34 रन तथा आशुतोष दूबे ने 20 रनों की पारी खेली। आजाद स्पोर्ट्स क्लब की ओर से गेंदबाजी में आदर्श मौर्य, संदीप बिंद और धीरज पाल ने 2-2 विकेट हासिल किए। वहीं जितेंद्र मोकंबो, विशाल पाल, मोहित मौर्य और एस. राजपूत ने 1-1 विकेट लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस तरह आजाद स्पोर्ट्स क्लब ने शानदार 74 रनों की जीत दर्ज करते हुए मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।