{"_id":"6afca9aee439b665790a3d0a","slug":"500-students-of-pm-shri-gic-will-receive-bicycles-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-151552-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: पीएमश्री जीआइसी के 500 विद्यार्थियों को मिलेगी साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: पीएमश्री जीआइसी के 500 विद्यार्थियों को मिलेगी साइकिल
विज्ञापन
जिले के पीएम श्री विभूति नारायण राजकीय इंटर काॅलेज के 500 विद्यार्थियों को साइकिल मिलेगी। इसके लिए शासन ने बजट जारी कर दिया है। पांच किमी दूर से आने वाले विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। साइकिल खरीदने का पैसा सीधे उनके खाते में भेजा जाएगा।
जिले के करीब 100 साल पुराने विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज को पीएम श्री विद्यालय के रूप में चयनित किया गया है। शासन की ओर से विद्यालय में तमाम सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। उक्त विद्यालय में छठी से इंटरमीडिएट तक 2200 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।
प्रदीप पांडेय, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा ने कहा कि सरकार की यह योजना विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। पीएमश्री स्कूलों में अध्ययनरत वे विद्यार्थी जो स्कूल से पांच किलोमीटर या उससे अधिक दूरी पर रहते हैं उन्हें साइकिल खरीदने के लिए छह हजार रुपये दिए जाएंगे। संवाद