फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   49 roads of the district will be repaired with Rs 7.95 crore

Bhadohi News: 7.95 करोड़ से दुरुस्त होंगी जनपद की 49 सड़कें

Fri, 26 Jul 2024 03:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
49 roads of the district will be repaired with Rs 7.95 crore
ज्ञानपुर। जिले की तीनों विधानसभाओं में 7.95 करोड़ से 49 जर्जर सड़कें दुरुस्त होंगी। लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव शासन को भेजा है। स्वीकृति मिलने पर काम को शुरू कराया जाएगा। प्रस्तावित मार्गाें में ज्ञानपुर में सबसे अधिक 21 और औराई में सबसे कम सिर्फ नौ सड़कें शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले की तीन विधानसभा ज्ञानपुर, भदोही और औराई में कुल ढाई हजार किमी सड़क है। लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, जिला पंचायत को इसकी निगरानी की जिम्मेदारी रहती है। इसमें सभी निर्माण कार्य का नोडल लोक निर्माण विभाग रहता है। वैसे तो कार्यदायी संस्थाओं की ओर से हर साल करोड़ों रुपये खर्च कर सड़कें बनाई जाती हैं, लेकिन मानक में कमी के कारण कई सड़कें समय से पहले ही टूट जाती हैं, जबकि कई मार्ग के प्रस्ताव को स्वीकृति न मिलने से वह सालों से टूटी ही रहती हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से पखवारे भर पूर्व 49 सड़कों के सामान्य मरम्मत एवं नवीनीकरण के लिए 7.95 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें ज्ञानपुर में 21, औराई में नौ और भदोही में 19 मार्ग शामिल है। 65.74 किमी सडक में 63.54 किमी क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 14 किमी से अधिक लंबी वाराणसी-भदोही-गोपीगंज मार्ग, 20 किमी लंबी ज्ञानपुर- लालानगर, डेरवां से ओबीटी कंपनी तक सड़क है। महराजगंज-परसीपुर मार्ग से मगैनी तक, दत्तीपुर कनेहरी का शेष भाग शामिल है। इसके अलावा अन्य सड़कें एक, दो किमी ही है। अधिशासी अभियंता जैनूराम ने बताया कि 49 सड़कों के मरम्मत एवं नवीनीकरण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर काम शुरू कराया जाएगा।
मानक को लेकर जताई नाराजगी, जांच की मांग
ज्ञानपुर। करीब एक करोड़ से बनने वाले अभियां-सुरियावां मार्ग में सीसी मार्ग की लेटलतीफी एवं मानक को लेकर लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ने लगी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मानक सही न होने से बनने के दौरान ही कई स्थानों पर मार्ग दरकनें लगी है। आधा अधूरा काम कराया जा रहा है। जिससे आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। सड़क की चौड़ाई के सापेक्ष कम चौड़ी सीसी मार्ग बनाई जा रही है।

ग्रामीण संतोष, जगदीश, राम किशोर ने जिलाधिकारी से मांग किया कि उक्त सीसी मार्ग की जांच कराई जाए। जेई सुरज गुप्ता ने कहा कि यातायात प्रभावित न हो इसलिए एक लेन से सड़क बन रही है। एक तरफ काम पूर्ण होने पर दूसरी तरफ शुरू होगा। कहा कि मानक की लगातार मानीटरिंग की जा रही है। कुछ स्थानों पर कच्चे निर्माण पर वाहन के चढ़ने से सीसी मार्ग दरक गई है, जिसे दुरूस्त करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed