फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   45 percent posts of teachers in government schools are vacant

Bhadohi News: राजकीय स्कूलों में शिक्षकों के 45 फीसदी पद खाली

Sat, 09 Dec 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
45 percent posts of teachers in government schools are vacant
ज्ञानपुर। राजकीय माध्यमिक एवं इंटर कॉलेजों में शैक्षिक व्यवस्था में सुधार की कवायद धरातल पर फेल हो गई है। शिक्षकों और प्रवक्ताओं की कमी के कारण छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा नहीं मिल पा रही है। तीन से चार शिक्षकों के भरोसे आठ से नौ विषयों की जिम्मेदारी है। जिससे साल दर साल छात्र-छात्राओं की संख्या कम होती जा रही है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित स्कूलों की दिशा और दशा बदलने के लिए वर्ष 2009-10 में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की शुरुआत की गई थी। जिसमें 33 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों को उच्चीकृत कर राजकीय हाईस्कूल का दर्जा दिया गया। स्कूल में कक्षाएं तो शुरू हो गई, लेकिन 13 साल बाद भी शिक्षकों की कमी दूर नहीं हो पाई। इससे विद्यालयों में पठन-पाठन लगातार प्रभावित हो रहा है। स्थिति यह है कि किसी स्कूल में तीन तो किसी में चार के भरोसे ही स्कूल की कक्षाएं चलाई जा रही है। जिसका असर पढ़ाई पर भी दिख रहा है। स्कूलों में प्रवेश के लिए उत्साहित होने वाले छात्र-छात्राएं अब दूसरे विद्यालयों की तरफ रूख कर रही हैं।
विज्ञापन

--------------

इनसेट

कितने शिक्षकों की होनी थी तैनाती
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान शुरू होने के बाद शिक्षकों की तैनाती के गाइडलाइन भी जारी कर दिए गए थे। गाइड लाइन के अनुसार प्रत्येक स्कूलों में प्रधानाध्यापक सहित आठ शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की तैनाती किए जाने की योजना थी, हालांकि कहीं भी इसे पूरा नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
शिक्षकों की स्थिति
विद्यालय का नाम स्वीकृत पद तैनाती
33 राजकीय हाईस्कूल 264 142
राजकीय इंका महराजगंज 18 09
राजकीय इंका जगन्नाथपुर 17 05
राजकीय इंका ज्ञानपुर 85 28
------------------------
राजकीय हाईस्कूल में वर्षवार छात्र संख्या
वर्ष छात्र संख्या
2023 3950
2022 4122
2021 4426
--------------
राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी कई साल से चली आ रही है। पूर्व की अपेक्षा सहायक अध्यापकों की संख्या बढ़ी है। शिक्षकों की कमी के बारे में हर साल लिखकर भेजा जाता है। - विकायल भारती, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed