फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   42 e-rickshaws found junk, 1900 seized, verification done

Bhadohi News: खटारा मिले 42 ई-रिक्शा सीज 1900 का किया गया सत्यापन

Sun, 04 May 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
42 e-rickshaws found junk, 1900 seized, verification done
ज्ञानपुर। अप्रैल में चले ई-रिक्शा सत्यापन अभियान के दौरान 42 ई-रिक्शा को सीज कर दिया गया है। पुलिस व यातायात विभाग की संयुक्त टीम ने एक माह में 1900 ई-रिक्शा का सत्यापन कर न सिर्फ उनका रजिस्ट्रेशन चेक किया, बल्कि उनके अपराधिक इतिहास को भी खंगाला।
विज्ञापन

एक माह में 231 ई-रिक्शा का चालान हुआ। विभाग का सख्त आदेश है कि सत्यापन के बाद भी अगर मानकों की अनदेखी मिली तो आगे भी कार्रवाई होगी।
जिले में ई-रिक्शा को लेकर अक्सर सवाल खड़े होते रहते हैं। कभी नाबालिगों के हाथ में ई-रिक्शा की कमान दुर्घटना के कारण बनते हैं तो कभी आड़े तिरछे खड़े वाहन जाम का सबब बन जाते हैं। अप्रैल में यातायात व पुलिस विभाग की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस अभियान के दौरान टीम ने 1900 ई-रिक्शा का सत्यापन किया। इसमें उनका रजिस्ट्रेशन चेक करने के साथ-साथ चालकों का अपराधिक इतिहास भी खंगाला।
हालांकि, इस दौरान किसी भी चालक का अपराधिक इतिहास नहीं मिला। यातायात व पुलिस की संयुक्त टीम के अभियान का असर है कि अब सड़कों पर नाबालिग ई-रिक्शा चालक न के बराबर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि एक महीने तक चले अभियान में सख्ती बरती गई है। जिसका असर अब सड़कों पर दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed