{"_id":"5c7acffbbdec223604736433","slug":"41551552507-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका का वितीय वर्ष 2019-20 का बजट पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका का वितीय वर्ष 2019-20 का बजट पारित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। भदोही नगर पालिका परिषद का वित्तीय वर्ष 2019-20 का वार्षिक बजट शनिवार कोसदन में ध्वनिमत से पारित हो गया। बजट प्रस्तावों पर चर्चा करने के लिए विशेष बैठक में पालिका के सभी 24 सभासदों ने हिस्सा लिया। हालांकि बैठक मुश्किल से एक घंटे चली और बगैर कोई विशेष चर्चा किए सभी बजट पास कर दिया। बजट भाषण में पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने कहा कि शहरियों पर कोई नया कर नहीं लगाया गया है। आगामी वित्त वर्ष में सदन का प्रयास होगा कि कालीन नगरी का विकास इसकी ख्याति के अनुरूप हो।
अध्यक्ष ने कहा कि पालिका के वार्षिक बजट का 40 प्रतिशत हिस्सा अधिकारियों, कर्मचारियों के वेतन पर खर्च हो जाता है। बचे 60 प्रतिशत धन को जनसुविधाएं बढ़ाने, जलापूर्ति, इंटरलाकिंग सड़कें, सीवर विस्तार और प्रकाश व्यवस्था पर खर्च होना तय किया गया। कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से भदोही को कालीन नगरी का स्वरूप दिलाने के लिए संकल्पित हैं। शासन से आश्वासन मिला है कि धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।बैठक में अधिशासी अधिकारी पूर्णिमा ने बजट प्रस्ताव पढ़ कर सदन में सुनाया। बताया कि आगामी वित्त वर्ष में विभिन्न श्रोतों से कुल 109.61 करोड़ आय का अनुमान है। पालिका फंड में चालू वित्त वर्ष के अवशेष 8.80 करोड़ को मिलाकर कुल 118.11 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। सदन को बताया कि बजट में बिजली सामग्री पर 6 करोड़, पेयजल पाइपलाइन विस्तार व हैंडपंप मरम्मत व स्थापना पर 10 करोड़, मशीनरी और पार्ट्स पर 4 करोड़, सीवर रखरखाव, विस्तार व यंत्र क्रय 9 करोड़, सड़क नवनिर्माण व रखरखाव पर 45 करोड़, नाला निर्माण व मरम्मत पर 23 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
बैठक में विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी भी मौजूद रहे। कहा कि शासन की योजनाओं का शत प्रतिशत उपयोग हो और मानक के अनुरूप निर्माण हो इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। संचालन कमलेश वर्मा बे किया। जिला पंचायत सदस्य सचिन त्रिपाठी, करुणा शंकर दूबे, गुलाम संजरी, हसीब खां, दानिश सिद्दीकी, रमेश सरोज, महेंद्रनाथ बिंद, राधा देवी, गिरधारी जायसवाल, इरशाद अंसारी, संजय यादव, रचना मौर्य, जितेंद्र यादव, मुन्नीलाल यादव, सुजीत यादव, रंजीता देवी, मंदाकिनी देवी, नेेेेहा, सबीना बेगम, नेहा परवीन, मो.अफसर, नजरुन, हेमंत कुमार, राकेेेेश कुमार आदि मौजूद रहे।