फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   घंटेभर खड़ी रही दिल्ली मडुवाडीह दिल्ली मडुवाडीह एक्सप्रेस

घंटेभर खड़ी रही दिल्ली मडुवाडीह दिल्ली मडुवाडीह एक्सप्रेस

Sun, 13 Jan 2019 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
घंटेभर खड़ी रही दिल्ली मडुवाडीह दिल्ली मडुवाडीह एक्सप्रेस

विज्ञापन


गोपीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे पर ट्रैक मरम्मत का काम चलने से रविवार को दिल्ली-मडुवाडीह एक्सप्रेस करीब एक घंटे तक ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर खड़ी रही। टेन निर्धारित समय से पांच घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची। उसके बाद स्टेशन अधीक्षक ने एलाउंस कर कर बताया की आगे ट्रैक मरम्मत का कार्य होने से ट्रेन एक घंटे बाद आगे जाएगी। यह सूचना मिलने पर यात्रियों में खलबली मच गई। खबर मिलने के बाद जैसे- तैसे यात्री रोड़वेज बस से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। वहीं वाराणसी से इलाहाबाद जाने वाली 11062 दरभंगा से लोकमान्य तिलक अपने निर्धारित समय से पांच घंटे की देरी से पहुंची, जनसाधारण एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से साढ़े चार घंटे की देरी से पहुुंची, चौरी चौरा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चार घंटे की देरी से पहुंची, मडुआवाडीह से इलाहाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय से पांच घंटे की देरी से पहुंची जिससे यात्रीयों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक महानंदा ने बताया कि ट्रैक मरम्मत का काम होने से ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर दिल्ली- मडुवाडीह एक्सप्रेस को एक घंटे रोका गया था। इसके अलावा अन्य गाड़ियां मौसम के चलते विलंब से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed