{"_id":"5c193ebbbdec2256e051485a","slug":"41545158331-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों ने दिखाया दम, जीते दो गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों ने दिखाया दम, जीते दो गोल्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गोरखुपर के वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 32वीं राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिले की दो बेटियों ने दम दिखाया। कुश्ती के दो अलग-अलग भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर जनपद ही नहीं मंडल का मान बढ़ाया।
गोरखपुर में 17 और 18 दिसंबर को आायोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न मंडलों की टीमों ने हिस्सा लिया। विंध्याचल मंडल से खेलने के लिए जिले से तीन खिलाड़ी गए। जहां दो खिलाड़ियों ने सफलता हासिल किया। 30 से 35 किलो भार वर्ग कुश्ती में पूर्व माध्यमिक विद्यालय भुड़की की छात्रा रूबी ने स्वर्ण पदक जबकि 40 से 45 भार वर्ग कुश्ती में पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेमईपुर की सीतू ने ने गोल्ड मेडल जीतकर नाम रोशन किया। व्यायाम शिक्षक मनोज कुमार उपाध्याय ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने प्रतिद्वदियो को चंद सेकेंड में चित कर पदक हासिल किया। उन्होंने बताया कि मंडल में सोनभद्र और मिर्जापुर के एक भी खिलाड़ी गोल्ड नहीं जीत सके। भदोही की बेटियों ने गोल्ड जीतकर मंडल का मान बढ़ाया। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा परिवार की ओर से दोनों छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।