फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   प्रधानों ने तहसील स्तरीय धरने की बनाई रणनीति

प्रधानों ने तहसील स्तरीय धरने की बनाई रणनीति

Wed, 19 Dec 2018 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
प्रधानों ने तहसील स्तरीय धरने की बनाई रणनीति

विज्ञापन
ज्ञानपुर। मंगलवार को प्रोफेसर कॉलोनी स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में हुई अखिल भारतीय प्रधान संघ की बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सात जनवरी को तहसील स्तर पर प्रस्तावित धरने की रणनीति बनाई गई।

संगठन के उपाध्यक्ष शिवभूषण उपाध्याय ने कहा कि 26 दिसंबर को औराई-भदोही, 27 को ज्ञानपुर और सुरियावां जबकि 28 दिसंबर को डीघ-अभोली ब्लॉकों में बैठक की जाएगी। इसमें धरना के लिए प्रधानों को एकजुट किया जाएगा। कहा कि ज्ञानपुर तहसील में धरने का प्रभारी प्रदेश मंत्री श्रीराम दूबे को बनाया गया है। भदोही तहसील में संजय श्रीवास्तव और औराई पवन सिंह देखेंगे। धरने के सह प्रभारी नित्यानंद दूबे, अजीत कुमार यादव और सुशील त्रिपाठी रहेंगे। इसके बाद जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में प्रधानों का प्रतिनिधिमंडल डीएसओ से मिला। गांवों में अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डों को लेकर आ रही दिक्कतों में सुधार की मांग की गई। कहा कि पीओएस मशीन में अंगूठा न आने पर कार्डधारकों को राशन नहीं दिया जा रहा है। चेतावनी दी कि 25 दिसंबर तक कार्डधारकों की समस्या नहीं सुधरी तो आंदोलन होगा। इस मौके पर अमर बहादुर सिंह, चंद्रशेखर यादव, जगदंबा प्रसाद शुक्ला, रमेश यादव, वाजिद अली आदि ूमौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed