फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बाल दिवस पर चाचा नेहरू को किया याद

बाल दिवस पर चाचा नेहरू को किया याद

Thu, 15 Nov 2018 01:43 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
बाल दिवस पर चाचा नेहरू को किया याद
ज्ञानपुर। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बुधवार को बाल दिवस के रूप में मनाई गई। शिक्षण संस्थानों में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर देशहित को लेकर उठाए गए कदमों पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर में प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार यादव ने चाचा नेहरू के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने बच्चों को उनकी बातों को सुनाया। जिसमें किसी से डरो नहीं और किसी से घृणा मत करो पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को एक पेन और मिष्ठान वितरित किया। मौके पर विमल कुमार मिश्र, संजय कुमार पाठक, प्रदीप कुमार, सुरेंद्र मौर्य, रंजना, रतनलाल आदि रहे। प्राथमिक विद्यालय चितईपुर में प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार पाल के नेतृत्व में बाल दिवस मनाया गया। प्राथमिक विद्यालय सरई राजपुतानी में बच्चों को टाफी देकर बाल दिवस मनाया गया। मौके पर आशीत सिंह, कमलेश शर्मा, सिद्धार्थ यादव, सोबिया खान, संजय गौम, रमेश गुप्ता, नीलम आदि रहीं। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अशोक कुमार ने बाल दिवस पर डायट परिसर में पौधरोपण कर चाचा नेहरू की जयंती मनाई। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को आने की जरूरत है। मौके पर सूयकांत त्रिपाठी, पीके त्रिपाठी, विवेक सिंह, अमित दूबे, रविरंजन, प्रभात कुमार यादव आदि रहे।
विज्ञापन

इनसेट
कहीं फल बंटा तो कहीं केक काटा
ज्ञानपुर/लालानगर। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती कांग्रेसजनों ने भी मनाई। बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया। उन्होंने कहा कि नेहरू जी देश के विकास के जनक थे। देश की आजादी के बाद एक भी उद्योग धंधे नहीं थे, लेकिन बाद में एक-एक करके स्थापित हुए और मजबूत भारत की बुनियाद रखी गई। मौके पर जगदीश प्रसाद पासी, सुरेश चंद्र उपाध्याय, अनुपम आनंद उपाध्याय, गुलजारी लाल, रंगनाथ दूबे, श्यामलाल, कुलदीप, हीरामणि चौबे, लवकुश नारायण मिश्र, जान मोहम्मद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालानगर संवाददाता के अनुसार, गोपीगंज नगर कांग्रेस कमेटी ने वार्ड एके पूरे रजई प्राथमिक विद्यालय में बच्चों संग देश के पहले प्रधानमंत्री की जयंती मनाई। बच्चों संग केक काटकर नेहरू जी को नमन किया गया। कांग्रेस कमेटी के सदस्य माबूद खान ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का उत्साह बढ़ता है। देश के विकास में नेहरू जी के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता। मौके पर संतोष सिंह बघेल, सुरेश बिंद, बसंतलाल बिंद ने बच्चों को पठन-पाठन सामग्री वितरित किया। मौके पर हेडमास्टर डॉ. लालजी शुक्ला, अशोक सिंह, शैलेंद्र पाठक, गुलाब चंद मौर्य, सलाउद्दीन, प्रियंका, नंदलाल मोर्य, परवेज हाशमी आदि रहे।
धर्मेन्द्र पाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed