{"_id":"5ba68e0d867a5501346c3507","slug":"41537641997-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदारों ने दिया धरना, राशन न उठाने का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदारों ने दिया धरना, राशन न उठाने का एलान
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर/सुरियावां। आठ सूत्री मांग को लेकर कोटेदारों ने आंदोलन तेज कर दिया है। शनिवार को सुरियावां गोदाम पर अभोली और सुरियावां के कोटेदारों ने धरना देकर राशन न उठाने का ऐलान किया। कहा कि जब तक उनकी मांगें पूर्ण नहीं होंगी, वे लोग हड़ताल जारी रखेंगे। वहीं संगठन के जिलाध्यक्ष गिरजाशंकर तिवारी ने सभी ब्लॉक के गोदामों पर पहुंचकर वहां हड़ताल के बैनर लगवाए। कहा कि कोटेदार अब चुप नहीं बैठेंगे। ऑल इंडिया फ़ेयर प्राइस शॉप डीलर की ब्लॉक अभोली और सुरियावां इकाई ने खाद्य गोदाम पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सभी आठ सूत्री मांगों लेकर अड़े हैं। मांगो में दूसरे राज्यों की तरह 30 हजार मानदेय, 250 रुपये प्रति कुंतल कमीशन, ग्रामीण इलाकों में प्रधान, सदस्यों के सत्यापन का नियंत्रण समाप्त करने, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत डोर स्टेप डिलेवरी लागू करने, एमडीएम ढुलाई का भुगतान तत्काल आदि प्रमुख हैं। पदाधिकारियों ने कहा कि रिश्वत के लिए कोटेदारों को फंसाया जाता है। शादी, विवाह और तेरहवीं में प्रधान के कहने पर जरूरतमंदों को अधिक राशन दे दिया जाता है। बाद में साजिश के तहत उन्हें परेशान किया जाता है। कोटेदारों ने मांगपत्र एसएमआई संजय पांडेय को सौंपा। धरने में विनोद सिंह, प्रवीण तिवारी, रमेश चंद्र पांडेय, जवाहर लाल, उमाशंकर, शांति देवी, ठाकुर पाल, महेंद्र प्रताप, शिव शंकर मौर्य, महादेव, शिव बहादुर सिंह, छेदीलाल, प्रभावती देवी, उर्मिला, गेना, मुन्नीलाल, मूलचन्द्र, मुनीब सिंह, त्रिपुरारी शुक्ला, कमलेश मौर्य आदि रहे। संगठन के जिलाध्यक्ष गिरजाशंकर तिवारी कल्लू के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश शुक्ला, सुरेश बिंद, राजेश दूबे, अंजनी उपाध्याय ने ब्लॉक के गोदामों पर बैनर आदि लगाकर उठान न करने का ऐलान किया। कहा कि अब सरकार उनकी मांगें पूरी करे या प्रशासन खुद राशन वितरण कराए।
विज्ञापन