फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   तहसील पर सपा का धरना सभा

तहसील पर सपा का धरना सभा

Sun, 28 Jan 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
तहसील पर सपा का धरना सभा
भदोही। सपा राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भ्रष्टाचार, महंगाई, बिजली दर वृद्धि, विद्युत कटौती के खिलाफ शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने भदोही तहसील में धरना देकर सभा की। सभा के अंत में राज्यपाल को संबोधित 7 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। सभा में पूर्व विधायक जाहिद बेग ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान बेहाल हैं। मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रीगण अपने भाषणों में किसान के कल्याण की अनेक योजनाएं गिनाते नहीं थक रहे जबकि किसानों की माली हालत दिन पर दिन खराब होती जा रही है। डा.आरके पटेल ने पूर्व की सपा सरकार का गुणगान करते कहा कि किसानो को मुफ्त सिचांई, फसल बीमा, भरपूर बिजली मिली। उर्वरक एवं बीज की आपूर्ति की व्यवस्था की गई थी। उपर से भ्रष्टाचार ने जनसामान्य की कमर तोड़ दी है। सरकार का आलू खरीद का वादा खोखला साबित हुआ। किसान अपना आलू सड़कों पर फेंकने को विवश हैं। सभा की अध्यक्षता नान्हक यादव संचालन विजय यादव ने किया। जिलाध्यक्ष मो.आरिफ सिद्दीकी, नईबाजार चेयरमैन विजय सोनकर, शोभनाथ यादव, हसनैन अंसारी, पन्नालाल यादव, रामराज यादव, श्यामधर यादव, कामिल अंसारी, मुख़्तार हाशमी, सैयद वसीम, रूमी सिद्दीकी, दीपनरायण भारती, देवा जायसवाल, महबूब बेग, जावेद अंसारी, सूर्यमणि यादव, हरिश्चंद्र यादव, कन्हैया लाल मौर्य, शिवशंकर यादव, राशंकर बिंद, डा.बीएन यादव, अख्तर लागी, महबूब आलम, दिनेश यादव, जीतनरायण यादव, राजेश मौर्य, शमशेर मंसूरी, कमलेश प्रजापति, रजई चौहान, सुरेश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed