फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सात लोगों को सात साल की कैद

सात लोगों को सात साल की कैद

Sat, 19 Aug 2017 01:11 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
सात लोगों को सात साल की कैद
ज्ञानपुर। एडीजे द्वितीय की अदालत ने जानलेवा हमले के मामले में सात दोषियों को सात-सात साल की सजा सुनाई है। ज्ञानपुर के सरई राजपुतानी गांव में छह साल पूर्व हुई घटना में यह फैसला सुनाया गया।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अनुसार नंदलाल सरोज पुत्र स्व.शिवकरन निवासी सरई राजपूतानी ने आरोप लगाया था कि 17 मार्च 2011 के दिन दोपहर दो बजे वह अपने घर के जमीन की साफ-सफाई करने के बाद उसके कूड़े को जला रहा था। उसी समय बस्ती के श्यामधर सरोज , शशि कुमार , राजेंद्र कुमार, नन्हकू, राजेश कुमार, राजू और सभाजीत गोल बनाकर आए। जिसमें शशि कुमार के हाथ में उनके पिता की लाइसेंसी एक नाली बंदूक, राजेश और राजू के हाथों में तमंचा था। सभी ने गालियां देते हुए मारपीट की। उसी दौरान मेरी चाची शांति देवी पत्नी रामकरन, भतीजा दिनेश कुमार पुत्र मेहीलाल, कविता पुत्री बंसतलाल, प्रियंका पुत्री मेहीलाल, सविता पुत्री बसंतलाल आ गए। विपक्षी श्यामधर की ललकार पर शशि कुमार और राजेश, राजू ने तमंचे से उन पर फायरिंग की। जिसमें घायल सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले में जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के बाद आरोपपत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया। दोनों पक्षों की जिरह सुनने के बाद न्यायाधीश प्रभाकर राव ने श्यामधर सरोज, शशि कुमार, राजेंद्र कुमार, राजेश कुमार, राजू, सभाजीत और नन्हकू को दोषी पाते हुए सात-सात साल सश्रम कारावास और पांच-पांच अर्थदंड की सजा सुनाई। इसी मामले में नंदलाल सरोज, जयराम, कन्हैया, संतोष कुमार दोषमुक्त हुए। अर्थदंड न जमा करने पर सभी दोषियों को छह-छह माह अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed