फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   41 temporary cow shelters built around bamboo balls

बांस बल्ली से घेर कर बनाए गए 41 अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल

Sat, 05 Mar 2022 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
41 temporary cow shelters built around bamboo balls
छुट्टा पशुओं की समस्या किसी एक क्षेत्र की नहीं, बल्कि पूरे जनपद की है। छुट्टा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने के लिए पशु पालन विभाग ने जिले में 41 नया अस्थायी गोवंश आश्रय बनवाया है। किसानों की फसलों की बर्बादी रोकने के लिए निराश्रित पशुओं को पकड़ने का कार्य पशु विभाग द्वारा तेजी से किया जा रहा है। आए दिन यह भी सुनने में आता है कि हाइवे पर मवेशियों के चलते दुर्घटना हो गई। जिसे रोकने के लिए विभाग ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

पशु पालन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिस ग्राम पंचायत में अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल बनवाए गए हैं, उसकी देख-रेख की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायत के प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव की होगी। ग्राम पंचायत के गोवंश आश्रय स्थल में सिर्फ ग्राम पंचायत के तहत आने वाले छुट्टा पशुओं को रखा जाएगा। जिस ग्राम पंचायत में अभी गो वंश आश्रय स्थल नहीं बने हैं, वहां के छुट्टा पशुओं को अस्थाई या स्थाई गोवंश आश्रय स्थल में रखा जाएगा। अभी तक 41 नए गोवंश आश्रय स्थलों में 160 मवेशियों को संरक्षित किया गया है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जय सिंह का कहना है कि फसल की बर्बादी रोकने के लिए निराश्रित गोवंश की सुरक्षा की दृष्टि से अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल बनवाए गए हैं, जबकि स्थाई और अस्थाई गोशाला पहले से ही बनाये गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed