{"_id":"607046fd8ebc3ee61b335e90","slug":"41-new-corona-infected-found-in-bhadohi-district-bhadohi-news-vns5841014173","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही जिले में 41 नए कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही जिले में 41 नए कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। इस क्रम में शुक्रवार को जिले में कोरोना के 41 नए संक्रमित मरीज मिले। जिसमें दो संक्रमित मरीज वाराणसी और प्रयागराज जिले के हैं। इसके अलावा बाकी सभी 39 संक्रमित जिले के ज्ञानपुर, गोपीगंज, औराई, भदोही, डीघ, अभोली आदि जगहों से मिले हैं।
गौरतलब हो कि पिछले पांच दिनों में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 188 तक पहुंच गई है। ऐसे में अब जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 2490 हो गई है। इसके अलावा कोरोना के एक्टिव केस संख्या बढ़कर अब जिले में 231 तक पहुंच गई है। इसके साथ ही शुक्रवार को एक कोरोना का एक मरीज स्वस्थ भी हुआ है। इसी के साथ अब स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 2214 हो गई है, जबकि कोरोना से अब तक 30 लोगों की मौत भी हो चुकी है।
दरअसल कोरोना नए स्टेन में खतरनाक रूप लेकर पुन: लौटा है। इस संबंध में डॉक्टरों और विशेषज्ञों की मानें तो नए स्टोन में लौटा कोरोना संक्रमण फैलने के साथ-साथ जानलेवा साबित हो सकता है। कोरोना संक्रमण के बचाव का सिर्फ एक फार्मूला है दो गज दूरी और मास्क है जरूरी लेकिन इसका अनुपालन में लोग लापरवाही बरत रहे है जिससे कोरोना संक्रमितों की मीटर लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमण की वृद्धि का आलम यह है कि प्रतिदिन मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पिछले पांच दिन में संक्रमितों की संख्या 188 हो चुकी है। रोगियों के ठीक होने की रफ्तार बेहद धीमी है। वहीं जिले में कोरोना से शुक्रवार को मात्र एक रोगी ही स्वस्थ हुआ है । अब स्वस्थ होने वालों संख्या 2214 हो गई है। अब तक कोरोना 30 लोगों की जान ले चुका है। वर्तमान में 231 सक्रिय रोगी शेष हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों को होम आइसोलेश किया जा रहा समय पर इलाज और जरूरी दवाएं दी जा रही है। लापरवाही के कारण ही मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। लोगों को एक वर्ष पहले की स्थिति से सबक लेना चाहिए। घर से निकलते समय मास्क का प्रयोग करें। लोगों से कम से कम छह फीट की शारीरिक दूरी रखें। बार-बार साबुन अथवा सैनिटाइजर से हाथ साफ करें।