फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   40 thousand MNREGA workers unemployed due to Corona

कोरोना के चलते 40 हजार मनरेगा मजदूर बेरोजगार

Fri, 23 Apr 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
40 thousand MNREGA workers unemployed due to Corona
ज्ञानपुर। वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर ने मनरेगा मजदूरों के हाथ को रोक दिया है। जिससे 288 ग्राम पंचायतों में मनरेगा से होने वाले कामकाज ठप हो गए हैं। ऐसे में काम न होने से 40 हजार से अधिक मजदूर बेरोजगार हो गए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि महानगरों में पलायन रोकने के लिए करीब 12 साल पूर्व महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना शुरू हुई थी। इसमें पंजीकृत मजदूरों को तालाब की खुदाई, मेड़बंदी, पौधरोपण समेत अन्य कार्य दिया जाता है। मार्च 2020 से कोरोना महामारी के कारण मनरेगा का काम काफी हद तक प्रभावित हुआ। सभी को 100 दिन काम देने की मुहिम पटरी पर नहीं लौट सकी। 2020 में करीब चार से पांच महीने तक कामकाज प्रभावित रहा। सितंबर- अक्तूबर के बाद स्थिति सुधरी लेकिन एक बार फिर कोरोना की दूसरी लहर ने मनरेगा मजदूरों के हाथ से काम छीन लिया है। आलम यह है कि 546 ग्राम पंचायतों में 258 गांव में ही थोड़ा बहुत काम हो रहा है। 288 ग्राम पंचायतों में काम पूरी तरह ठप है। इससे 15 लाख मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य भी पूर्ण होता नहीं दिख रहा है। इस संबंध में डीसी मनरेगा राजाराम ने बताया कि कोरोना संक्रमण ने काम को काफी हद तक प्रभावित किया है। डीसी ने बताया कि पंचायत चुनाव के कारण प्रशासकों को काम कराने की जिम्मेदारी दी गई है। ब्लॉक स्तरीय अधिकतर अधिकारी संक्रमण की चपेट में है। जिससे काम नहीं हो पा रहा है। कोरोना की दूसरी लहर काफी घातक है। जिससे मनरेगा श्रमिक भी काम करने में कतरा रहे हैं। एक लाख 80 हजार पंजीकृत मजदूरों में 80 हजार एक्टिव हैं। कोरोना की स्थिति सामान्य होने पर काम में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed