{"_id":"61fd61eba8a9b97a6e1a95e0","slug":"37-found-corona-positive-including-health-workers-bhadohi-news-vns636980375","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्यकर्मी समेत 37 कोरोना के नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्यकर्मी समेत 37 कोरोना के नए मरीज मिले
विज्ञापन
जिला अस्पताल ज्ञानपुर की ओपीडी में टूट रही सामाजिक दूरी। संवाद
- फोटो : BHADOHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना संक्रमण नहीं थम रहा है। शुक्रवार को सीएचसी सुरियावां के स्वास्थ्यकर्मी समेत 37 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं होम आइसोलेट 25 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब सक्रिय केसों की संख्या 219 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर जांच कर रही है। इस वर्ष के पहले दिन से जिले में संक्रमितों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया जो जारी है । शुरुआती दौर में एक सप्ताह तक दो से पांच संक्रमित मिले। उसके बाद संख्या बढ़ी तो 30 से 50 तक बनी हुई है। बीते एक सप्ताह में सबसे अच्छी बात यह रही कि जितने नए मरीज मिल रहे हैं उतने ही स्वस्थ हो रहे हैं। इससे एक्टिव केस की संख्या नहीं बढ़ रही है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की आई रिपोर्ट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां के एक स्वास्थ्यकर्मी, 14 महिलाओं संग 37 लोग संक्रमित मिले। इसमें ज्ञानपुर ब्लॉक से सात, औराई से छह, सुरियावां से 12, डीघ के छह लोग शामिल रहे। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने कहा कि संक्रमितों को होम आइसोलेट किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की गठित टीमें जरूरी दवाएं पहुंचा रही हैं।
बढ़ रहा संक्रमण, थम नहीं रही लापरवाही
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण की दो लहरों में नियंत्रण को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की जो सक्रियता व सख्ती देखने को मिली थी, वह तीसरी लहर में नहीं दिख रही है। लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ने से अधिकारियों की नींद उड़ गई है। बावजूद इसके आइसोलेट पॉजिटिव रोगियों की स्वास्थ्य टीम की ओर से मानीटरिंग न करने से संक्रमण की स्थिति बिगड़ रही है। समय रहते कोरोना नियंत्रण के लिए जरूरी कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति भयावह होने से इनकार नहीं किया जा सकता। ज्ञानपुर जिला अस्पताल में शुक्रवार को कमोबेश यही हाल देखने को मिली। ओपीडी में न तो मॉस्क पहने कोई दिखा और न ही सामाजिक दूरी का पालन नजर आया।