फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   35 thousand people are facing problem of drinking water since last 3 days

Bhadohi News: 3 दिन से 35 हजार आबादी पेयजल के लिए परेशान

Mon, 10 Mar 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
35 thousand people are facing problem of drinking water since last 3 days
नगर में तीन से 35 हजार आबादी पेयजल के िलए परेशान है। तीसरे दिन रविवार को भी पेयजल आपूर्ति पटरी पर नहीं लौट सकी। पीडब्ल्यूडी के सामने टूटी पाइप का सुधार हुआ तो जीआईसी के पास स्वीचवाॅल टूट गया। इससे दिन भर मोहल्लों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। इसको लेकर लोगों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

दिन भर नगर पंचायत के कर्मचारी सुधार में लगे रहे, लेकिन शाम तक सही नहीं हो पाया। नगर पंचायत की तरफ से विभिन्न मोहल्लों में पांच टैंकर के जरिये पानी की सप्लाई की गई।
विज्ञापन

एक निजी मोबाइल कंपनी की ओर से ज्ञानपुर नगर में तार बिछ़ाया जा रहा था। शुक्रवार को पीडब्लयूडी के सामने खोदाई के दौरान से नगर की मेन पेयजल आपूर्ति वाली पाइप लाइन टूट गई। जिससे हजारों लीटर पानी सड़क पर बह गया। उसी दिन से नगर में पानी की आपूर्ति पटरी से उतर गई। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत के बाद शनिवार शाम तक उसे बनाया, लेकिन जीआईसी के सामने पाइल लाइन का स्वीचवाल टूटने के कारण फिर से पानी की सप्लाई बंद पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed